फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   RCL fined Rs 17 lakh for illegal mining, notice will be issued

Shahjahanpur News: अवैध खनन में आरसीएल पर 17 लाख का जुर्माना, जारी होगा नोटिस

Fri, 24 Jan 2025 12:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 24 Jan 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
RCL fined Rs 17 lakh for illegal mining, notice will be issued
शाहजहांपुर। राज काॅरपोरेशन लिमिटेड पर सिंधौली के मूर्छा में खनन करने पर 17 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। साथ ही नोटिस जारी करने की तैयारी की गई। वहीं, जिला खनन अधिकारी का स्पष्टीकरण भी तलब किया गया है।
विज्ञापन

अपनी ही कंपनी की महिला कार्मिक को अश्लील फिल्म भेजने व अश्लील हरकत के आरोपों में घिरे आरसीएल के प्रबंधक निदेशक मनोज यादव की मुश्किलें बढ़ गईं हैं। गत दिनों सिंधौली के मूर्छा गांव में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने छापा मारकर बिना अनुमति के खनन होते पकड़ा था। यहां पर डीएम ने आरसीएल के डंपर और ट्रक को सीज कर दिया था। वहीं, दूसरी ओर ददरौल विधायक अरविंद सिंह ने दनियापुर गांव में आरसीएल द्वारा दनियापुर गांव में खनन होने की शिकायत की गई थी। डीएम ने मूर्छा गांव में खनन कराने पर आरसीएल पर 17 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही दनियापुर गांव में खनन के मामले में कंपनी को नोटिस जारी करने की तैयारी की गई है। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि लापरवाही करने पर खनन अधिकारी को स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन

--------
खनन पकड़ रहे डीएम और विधायक, खनन अधिकारी पर सवाल
-डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने मूर्छा गांव में खनन करते हुए पकड़ा था। ददरौल विधायक ने अपनी विधानसभा के दनियापुर गांव में खनन को पकड़ा था। उनकी शिकायत पर एसडीएम ने जांच की थी। इसकी रिपोर्ट बनाकर एडीएम को भेजी थी। डीएम और विधायक खनन पकड़ रहे हैं। ऐसे में खनन अधिकारी की भूमिका पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
एमडी के खिलाफ युवती ने न्यायालय में दर्ज कराए बयान
-आरसीएल में कार्यरत रही युवती ने 28 दिसंबर को एमडी व उनके पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। 26 दिन के बाद पीड़िता ने परिवार के सदस्यों के साथ आकर न्यायालय में बयान दिए हैं।

28 दिसंबर को युवती ने आरसीएल के एमडी मनोज यादव व उनके पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मुकदमे के बाद वह अपने घर लौट गई थी। बयान दर्ज कराने के लिए पुलिस ने उसे तीन नोटिस भेजे थे। इसके बाद बृहस्पतिवार को पीड़िता ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ आकर यहां बयान दर्ज कराए हैं। सीओ सदर प्रयांक जैन ने बताया कि बयान के अवलोकन के बाद नियम के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed