{"_id":"68a381469485eefc510210fc","slug":"rcc-road-made-from-sand-mixed-with-some-gravel-and-soil-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-150662-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: थोड़ी रोड़ी और मिट्टी मिली रेत से बना दिया आरसीसी मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: थोड़ी रोड़ी और मिट्टी मिली रेत से बना दिया आरसीसी मार्ग
विज्ञापन
खुदागंज के गांव म्यूना में जांच करने पहुंची टीम। संवाद
खुदागंज। ग्राम पंचायत म्यूना में पीडब्ल्यूडी के स्तर से हाल ही में आरसीसी से निर्मित कराए गए मार्ग को लेकर अनियमितताओं की शिकायतें मिलने पर सोमवार को विभाग के सहायक अभियंता शिवांक त्रिवेदी गांव पहुंचे। उन्होंने तमाम ग्रामीणों के सामने बेलचे से मार्ग के कुछ हिस्से की खोदाई कराकर उसमें लगाई गई निर्माण सामग्री की गुणवत्ता परखी। इस दौरान मार्ग के निर्माण में कई खामियां मिलीं।
पिछले दिनों गांव के ही कुछ लोगों ने मार्ग के निर्माण में घटिया सामग्री लगाए जाने का आरोप लगाते हुए उच्च अधिकारियों से शिकायत की थी। शिकायत के निस्तारण के लिए गांव पहुंचे सहायक अभियंता ने पहले ग्रामीणों की बात सुनी और बाद में जांच शुरू की।
जांच के बाद उन्होंने ग्रामीणों को बताया की मार्ग की चौड़ाई और मोटाई ठीक है, लेकिन उस पर रोड़ी पर्याप्त मात्रा में नहीं डाली गई है और रेते में मिट्टी मिली पाई गई। मसाले में सीमेंट कम मिलाने की शिकायत को ध्यान में रखते हुए उन्होंने मार्ग की निर्माण सामग्री का सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा है।
विज्ञापन
इसके साथ ही एई ने ठेकेदार को निर्देश दिया कि मानक के अनुसार ही कार्य कराएं। उन्होंने बताया कि जांच में जो भी अनियमितताएं पाई गईं हैं, उन्हें देखते हुए ठेकेदार पर नियमानुसार कार्रवाई करके भुगतान बिल में कटौती की जाएगी।