{"_id":"66ecb1c5b1283ce3e70fc554","slug":"ravi-will-be-seen-in-the-role-of-sanskaari-murali-the-film-will-be-released-today-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-127449-2024-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: संस्कारी मुरली के किरदार में दिखेंगे रवि, आज रिलीज होगी फिल्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: संस्कारी मुरली के किरदार में दिखेंगे रवि, आज रिलीज होगी फिल्म
Fri, 20 Sep 2024 04:50 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 20 Sep 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
रवि चौहान, अभिनेता
शाहजहांपुर। शहर से सटे कनेंग गांव निवासी रवि चौहान की फिल्म कहां शुरू कहां खत्म शुक्रवार को रिलीज होगी। इसमें वह संस्कारी मुरली के किरदार में दर्शकों को गुदगुदाएंगे। रवि कई फिल्मों और वेब सिरीज में काम कर चुके हैं।
वे वर्ष 2014 से मायानगरी मुंबई में संघर्ष कर रहे हैं। गयाबक्श सिंह और सुशीला सिंह के पुत्र रवि ने जिले के वरिष्ठ रंगकर्मी आलोक सक्सेना से अभिनय के गुर सीखे। उन्होंने रंगमंच की शुरुआत वर्ष 2006 में संस्कृति संस्था से की। उसके बाद दिल्ली में रॉबिन दास, दिनेश खन्ना, सत्यव्रत राऊत, मानवेंद्र त्रिपाठी, प्रवीण गुंजन आदि के साथ काम किया। देश के चर्चित रंग महोत्सव भारंगम और मेटा में हुए नाटकों में प्रतिभा दिखाई।
अब उनकी फिल्म कहां शुरू कहां खत्म आ रही है। इसके निर्माता लक्ष्मण उतेकर, करिश्मा शर्मा और विनोद भानुशाली हैं। इसकी कहानी लक्ष्मण उतेकर, रिषि विरमानी ने लिखी है। निर्देशन सौरभ दास गुप्ता ने किया। नायक आशिम गुलाटी और नायिका ध्वनि भानुशाली हैं।
विज्ञापन
मुख्य कलाकारों में राकेश बेदी, राजेश शर्मा, सुप्रिया पिलगांवकर, अखिलेंद्र मिश्रा, चित्तरंजन त्रिपाठी, रवि चौहान रहेंगे। रवि ने बताया कि वे आशिम गुलाटी के छोटे भाई मुरली की महत्वपूर्ण भूमिका में हैं, जो बहुत संस्कारी है और कम उम्र में ही पंडित बन गया है। पूजा-पाठ में लीन रहता है।