{"_id":"59d4e0764f1c1bcd538b5bed","slug":"ravi-selected-for-indian-football-league","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडियन फुटबॉल लीग में दिखेगा शाहजहांपुर का रवि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडियन फुटबॉल लीग में दिखेगा शाहजहांपुर का रवि
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
Updated Wed, 04 Oct 2017 06:51 PM IST
विज्ञापन
football
बहुत जल्दी ही आप अपने उस खिलाड़ी की दाद देते नजर आंएगे जब वह इंडियन फुटबॉल लीग में अपनी जोरदार किक से गोल पर गोल दाग रहा होगा। शाहजहांपुर के फुटबॉलर रवि कुमार के इसी हुनर ने फिल्म स्टार जॉन अब्राहम को उसे अपनी टीम में लेने के लिए मजबूर कर दिया। जॉन अब्राहम की टीम ने रवि को 17 लाख में खरीदा है और जल्द ही शुरू होने जा रहे टूर्नामेंट में वह अपना जादू बिखेरेंगे।
विज्ञापन
शाहजाहंपुर में फुटबॉल का जोश बच्चों और युवाओं पर चढ़ रहा है। इसकी वजह जितिन सिंह बिष्ट और रवि कुमार जैसे खिलाड़ी है। यहां नियमित तौर पर ओसीएफ रामलीला मैदान और स्टेडियम में बच्चे जमकर प्रैक्टिस करते हैं। अब एक नाम और जिले की शोहरत बढ़ाने जा रहा है। वह नाम है आदर्श शर्मा का। आदर्श का चयन सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज में हो चुका है और वह वहां फुटबॉल के गुर सीख रहे हैं। फुटबॉल के लिए ओसीएफ रामलीला मैदान और स्टेडियम में खिलाड़ी नियमित अभ्यास के लिए जुटते हैं। इसके अलावा रायन इंटरनेशनल स्कूल, जलालाबाद आदि स्थानों पर भी फुटबाल के प्रति दीवानगी देखी जा सकती है। अगर जिला प्रशासन का थोड़ा भी साथ खेलों को मिल जाए तो खेल और खिलाड़ियों क ी दशा सुधर सकती है। जितिन सिंह बिष्ट और रवि कुमार ओसीएफ मैदान की ही देन हैं। बिष्ट तो मोहन बागान, ईस्ट बंगाल आदि क्लबों से भी खेल चुके हैं। वह इंडिया टीम में भी स्थान पाने में सफल हो चुके हैं और इन दिनों ओएनजीसी मुंबई में कार्यरत हैं।
विज्ञापन