फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ravana's effigy will be 40 feet high, Meghnad's length will be 35 feet

40 फीट ऊंचा होगा लंकापति रावण का पुतला, मेघनाद की लंबाई 35 फीट

Tue, 04 Oct 2022 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Oct 2022 01:49 AM IST
सार

खिरनीबाग रामलीला में पांच अक्तूबर को रावण वध का मंचन होने के बाद रावण और मेघनाद के विशालकाय पुतलों का दहन भी किया जाएगा। ओसीएफ रामलीला में भी रावण, कुंभकरण व मेघनाद के पुतलों को तैयार करने का काम शुरू हो गया है।मेला प्रभारी नरेंद्र गुरू ने बताया कि रावण व मेघनाद के पुतले तैयार कराने में रामलीला कमेटी की ओर से 50 हजार रुपये खर्च किए जा रहे हैं। ओसीएफ रामलीला के लिए भी तैयार किए जा रहे पुतलेओसीएफ इस्टेट रामलीला में रावण, मेघनाद के साथ कुंभकरण का पुतला भी दहन होगा।

विज्ञापन
Ravana's effigy will be 40 feet high, Meghnad's length will be 35 feet

विस्तार

शाहजहांपुर। खिरनीबाग रामलीला में पांच अक्तूबर को रावण वध का मंचन होने के बाद रावण और मेघनाद के विशालकाय पुतलों का दहन भी किया जाएगा। इस साल रावण का 40 फीट और मेघनाद का 35 फीट ऊंचा पुतला तैयार कर खड़ा कर दिया गया। ओसीएफ रामलीला में भी रावण, कुंभकरण व मेघनाद के पुतलों को तैयार करने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

मेला प्रभारी नरेंद्र गुरू ने बताया कि रावण व मेघनाद के पुतले तैयार कराने में रामलीला कमेटी की ओर से 50 हजार रुपये खर्च किए जा रहे हैं। आतिशबाजी भी होगी, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र रहती है। कुल मिलाकर रावण दहन पर 80 से 85 हजार रुपया खर्च किया जाएगा। बताया कि पुतलों को तैयार कराने में पिछले साल की अपेक्षा 10 प्रतिशत अधिक खर्च आ रहा है। कारीगर जयराम शहर के ही बड़ी विसरात में निवासी हैं। जयराम ने बताया कि रावण का पुतला मुंह खोलकर हंसता और आंखें टिमटिमाता रहेगा। पुतलों के अंदर भी पटाखे भरे जाएंगे। इस साल पुतले बनाने में कागज और कपड़ा का इस्तेमाल किया गया है। पुतला बनाने में संपत, शिवम और शिवचरण भी सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन

ओसीएफ रामलीला के लिए भी तैयार किए जा रहे पुतले
ओसीएफ इस्टेट रामलीला में रावण, मेघनाद के साथ कुंभकरण का पुतला भी दहन होगा। इसके लिए पुतलों को तैयार किए जाने का काम शुरू हो गया है जो अभी शुरुआती दौर में है। यहां पुतलों की ऊंचाई लगभग 40-40 फीट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed