{"_id":"892cec227b04083470a8f2e3e883ee39","slug":"rations-were-few-women-on-the-road-against-kotedaron-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन कोटेदारों के खिलाफ सड़क पर उतरीं महिलाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन कोटेदारों के खिलाफ सड़क पर उतरीं महिलाएं
शाहजहांपुर।
Updated Wed, 06 May 2015 11:11 PM IST
विज्ञापन
कोटेदार द्वारा राशन वस्तुओं के वितरण में मनमानी किए जाने और अधिक मूल्य लेने जैसी शिकायतों पर अफसरों की चुप्पी देख राष्ट्रीय शक्ति दल से जुड़ी महिलाएं बुधवार को सड़क पर उतर आईं। उन्होंने कलक्ट्रेट में डीएसओ के खिलाफ नारेबाजी करके प्रदर्शन किया। बाद में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट हरीशंकर लाल शुक्ला को ज्ञापन देकर राशन वितरण व्यवस्था सुधारने की मांग की।
प्रदर्शन के लिए संगठन से जुड़ी महिलाएं लोधीपुर स्थित कैंप कार्यालय में जमा हुईं और वहां से शक्ति दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष सावित्री शर्मा के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचीं। इस मौके पर जिला आपूर्ति कार्यालय की अनियमितताओं को निशाने पर लेकर महिलाओं ने इसके लिए डीएसओ की ढिलाई को जिम्मेदार ठहराया।
उन्होंने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को बताया कि शहर के तमाम कोटेदार न तो नियमित रूप से दुकानें खोल रहे और न ही शासन के निर्देशों के अनुसार उचित मात्रा में राशन दे रहे हैं। ज्ञापन में कहा गया है कि कई कोटेदारों ने उपभोक्ताओं के राशन कार्ड अपने पास जमा कर रखे हैं। ऐसे कार्डों पर राशन की इंट्री करके उसे बाजार में बेच दिया जाता है और कार्डधारक दुकानों के चक्कर काटते रह जाते हैं।
विज्ञापन
अतिरिक्त मजिस्ट्रेट शुक्ला ने संगठन की पदाधिकारियों और उनके साथ आईं महिलाओं को आश्वस्त किया कि इस संबंध में डीएसओ से बात करके संबंधित कोटेदारों की कार्य प्रणाली जांचने के साथ राशन वितरण व्यवस्था मेें सुधार कराया जाएगा। प्रदर्शन में तरननुम, विजयलक्ष्मी मिश्रा, प्रेमावती दीक्षित, सरोज गुप्ता, लक्ष्मी दीक्षित, शिवनंदन सागर, बिंदु सिंह, संध्या, अन्नपूर्णा आदि शामिल रहीं।