फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rashtriya Kisan Mazdoor Sangathan raised the issue of irregularities in paddy procurement.

Shahjahanpur News: राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन ने धान खरीद में धांधली का उठाया मुद्दा

Tue, 07 Oct 2025 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 07 Oct 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Rashtriya Kisan Mazdoor Sangathan raised the issue of irregularities in paddy procurement.
बंडा। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने बीडीओ के माध्यम से डीएम को ज्ञापन भेजा है। इसमें धान की खरीद को लेकर कई समस्याओं के समाधान की मांग की गई है। मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को ब्लॉक परिसर पर पहुंचकर बीडीओ विजयकांत मिश्रा से मुलाकात की। उनसे बताया कि धान की फसल की कटाई हो रही है, लेकिन मंडी परिसर में एक भी क्रय केंद्र पर तौल शुरू नहीं हुई है। इससे किसान मिलों पर औने-पौने दामों पर धान बेच रहे हैं। धान की तौल को लेकर बड़ी समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

यदि इस समस्या का निस्तारण नहीं किया गया तो अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। वहीं विकासखंड बंडा की आवास व शौचालयों की सूची उजागर करने की मांग भी की गई। साथ ही कस्बे में ई-रिक्शा के कारण आए दिन लगने वाले जाम और खाद की किल्लत की समस्या के निस्तारण की मांग की गई। इस मौके पर उमाशंकर गंगवार, विनोद कुमार, बलवीर सिंह, रामखिलावन, ओंकार, रूम सिंह, कमल गंगवार, कृष्ण कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed