फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rashi and Rehan got first place in wall painting

Shahjahanpur News: वॉल पेंटिंग में राशि और रेहान ने पाया पहला स्थान

Tue, 03 Oct 2023 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 03 Oct 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Rashi and Rehan got first place in wall painting
शाहजहांपुर। जिला स्तरीय रंगोत्सव प्रतियोगिता का आयोजन जीआईसी के सभागार में किया गया। जिसमें प्रतिभागियों ने सुलेख, निबंध, स्लोगन, पोस्टर, रंगोली, वॉल पेंटिंग, क्रॉफ्ट, स्केचिंग आदि विधाओं में प्रतिभाग किया। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को प्रधानाचार्य अनिल कुमार, शैलेंद्र विक्रम सिंह ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

वॉल पेंटिंग में डॉ. सुदामा प्रसाद बाल विद्या मंदिर कन्या इंटर काॅलेज की छात्रा राशी शर्मा, रामदत्त पंचायत इंटर कॉलेज भावलखेड़ा के छात्र रेहान हुसैन, रंगोली में डॉ. सुदामा प्रसाद स्कूल की छात्रा सौम्या, रामदत्त पंचायत इंटर कॉलेज के छात्र आकाश, स्केचिंग में नेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज की अर्शिला, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंधौली के जितिन कुमार, निबंध में डॉ. सुदामा प्रसाद की अंशिका यादव, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंधौली के आयुष शर्मा ने पहला स्थान पाया।
विज्ञापन

इसी तरह से निष्प्रयोज्य सामग्री से उपयोगी वस्तुएं तैयार करने में राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिपरौला की नाजिश, रामदत्त पंचायत इंटर कॉलेज के सूरज कुमार, क्रॉफ्ट में नेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज की सिदरा शकील, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिपरौला के नितिन, कोलाज मेकिंग में आर्य महिला इंटर कॉलेज की इरा रौनक, रामदत्त पंचायत इंटर कॉलेज की फिदा हुसैन, पोस्टर प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज की भक्ति वर्मा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय मॉडल इंटर कॉलेज के अभिषेक कुमार, सुलेख में नेशनल गर्ल्स इंटर कॉलेज की अजमी फात्मा, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पिपरौला के अमन, स्लोगन में डॉ. सुदामा प्रसाद स्कूल की अनुष्का वर्मा, राजकीय इंटर कॉलेज के धर्मप्रिय गौतम ने पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले रंगोत्सव की शुरूआत डीआईओएस हरिवंश कुमार द्वारा फीता काटकर की गई। प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में महेंद्र कुमार, मनीराम तिवारी, फौजिया, श्रद्धा टंडन शामिल रहे। इस मौके पर समग्र शिक्षा अभियान के जिला समन्वयक राजन प्रजापति, डॉ. ब्रजेश कुमार, सर्वेश कुमार, गौरव सक्सेना, विपिन कुमार श्रीवास्तव, रजनीकांत श्रीवास्तव, मोहम्मद सईद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed