फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rapid development taking place under the 'double-engine' government: Cooperation Minister

डबल इंजन की सरकार में तेजी से हो रहा विकास : सहकारिता मंत्री

Thu, 30 Jul 2026 01:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Rapid development taking place under the 'double-engine' government: Cooperation Minister
बड़ागांव में गोदाम का लोकार्पण करते सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर।
पुवायां। सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में विकास कार्य तेजी से हो रहा है और हर वर्ग को इसका लाभ मिल रहा है।
विज्ञापन

सहकारिता मंत्री बुधवार को गांव बड़ागांव में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत बनाए गए बी-पैक्स बड़ागांव में नवनिर्मित 100 एमटी गोदाम का लोकार्पण के समय लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार हर वर्ग को लाभ पहुंचाने का काम कर रही है और योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थी को मिल रहा है। उन्होंने कहा के बड़ा गोदाम बनने से क्षेत्र के लोगों को लाभ होगा।

बड़ागांव के बाद सहकारिता मंत्री गांव कुंवरपुर स्थित आरएमएल इंस्टीट्यूट में पहुंचे और काॅलेज परिसर में पौधरोपण किया। नगरपालिका अध्यक्ष संजय गुप्ता ने सहकारिता मंत्री को चांदी का मुकुट पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। इस मौके पर कपिल गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे। इसके बाद सहकारिता मंत्री एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता के आवास पर पहुंचे और संगठन को मजबूत करने पर चर्चा की। इस मौके पर जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed