फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   man took obscene photos of woman and pressure to convert to religion

Shahjahanpur: महिला से किया दुष्कर्म, अश्लील फोटो खींचे, अब धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का बना रहा दबाव

Fri, 29 Sep 2023 11:31 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 29 Sep 2023 11:31 AM IST
सार

शाहजहांपुर में युवक ने शादीशुदा महिला से दुष्कर्म किया। उसके अश्लील फोटो खींच लिए। अब वह महिला पर धर्म परिवर्तन कर निकाह करने का दबाव बना रहा है। महिला ने इनकार किया तो जान से मारने की धमकी दी है। 

विज्ञापन
man took obscene photos of woman and pressure to convert to religion
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शाहजहांपुर में युवती से कई बार दुष्कर्म करने के बाद अब दूसरे समुदाय का युवक धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बना रहा है। युवती ने धर्म परिवर्तन से इनकार किया तो आरोपी ने अश्लील फोटो को वायरल करने की धमकी दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


रोजा थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की महिला तीन साल पहले कपड़े की सिलाई के कारखाने में काम करती थी। वहां उसकी मुलाकात मक्कू बजरिया निवासी अजीम हुसैन खां से हुई। पीड़िता के मुताबिक आरोपी ने कई बार बातचीत करने के बहाने उससे छेड़छाड़ की। आरोप है कि दो साल पहले आरोपी ने उसके मकान पर आकर दुष्कर्म किया, साथ ही उसके अश्लील फोटो खींचते हुए वायरल करने की धमकी दी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP News: अतीक की पत्नी शाइस्ता और गुड्डू बमबाज के बारे में मिले सुराग, अशरफ के साले सद्दाम ने उगले कई राज

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी ने दी जान से मारने की धमकी 

महिला ने तहरीर में बताया कि आरोपी लगातार उसे फोन कर मिलने के लिए बुलाता रहा। आरोप है कि अब महिला से धर्म परिवर्तन कर शादी करने का दबाव बना रहा। वह धर्म परिवर्तन करने के बाद कहीं जाकर नौकरी करने की बात भी कह रहा है। विरोध करने पर महिला, बच्चों व उसके पति का अपहरण कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

सीओ सदर अमित चौरसिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed