फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Relative misdeed a teenager in Shahjahanpur s Banda

लड़की से दरिंदगी: नशीला पदार्थ देकर रिश्तेदार ने बेहोशी में किया दुष्कर्म, बिगड़ी किशोरी की हालत

Fri, 18 Nov 2022 07:30 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Fri, 18 Nov 2022 07:30 AM IST
सार

पीड़ित के मुताबिक, बुधवार रात करीब आठ बजे महिला ने उसकी पौत्री को अपने रिश्तेदार पीलीभीत के थाना दियुरिया के एक गांव के युवक के साथ भेज दिया। देर रात तक पौत्री के नहीं आने पर उन लोगों ने महिला से पूछा, लेकिन उसने कोई जानकारी नहीं दी।

विज्ञापन
Relative misdeed a teenager in Shahjahanpur s Banda
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

शाहजहांपुर के बंडा क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि बुधवार शाम गांव की एक महिला उनके घर आई और उनकी नाबालिग पौत्री को बहला फुसलाकर अपने घर ले गई। बाद में उसके एक रिश्तेदार ने किशोरी को नशीला पदार्थ देकर उससे दुष्कर्म किया।

विज्ञापन

पीड़ित के मुताबिक, बुधवार रात करीब आठ बजे महिला ने उसकी पौत्री को अपने रिश्तेदार पीलीभीत के थाना दियुरिया के एक गांव के युवक के साथ भेज दिया। देर रात तक पौत्री के नहीं आने पर उन लोगों ने महिला से पूछा, लेकिन उसने कोई जानकारी नहीं दी। बृहस्पतिवार को महिला का रिश्तेदार उनकी पौत्री को नशे की हालत में गांव किनारे छोड़ गया। जानकारी पाकर उन्होंने पौत्री को सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टर ने किशोरी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

विज्ञापन

किशोरी की मां का आरोप है कि उसकी पुत्री को महिला के रिश्तेदार ने नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया है। पुत्री को होश आने पर दुष्कर्म की बात पता लग सकी। थाना प्रभारी संदीप मिश्रा ने बताया कि लड़की की उम्र के दस्तावेज मंगवाए गए हैं। पीड़ित पक्ष आरोपी का नाम नहीं बता पा रहा है। जांचकर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

मामले की जानकारी कराई जाएगी। यदि घटना सत्य है तो किशोरी का मेडिकल कराकर रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई होगी। -पंकज पंत, सीओ पुवायां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed