{"_id":"623238a9ff77d14c21466cdc","slug":"rangoli-decorated-in-police-line-message-of-women-empowerment-shahjahanpur-news-bly478539149","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस लाइन में रंगोली सजाकर महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस लाइन में रंगोली सजाकर महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश
विज्ञापन
शाहजहांपुर के पुलिस लाइन में महिला पुलिसकमीज् को सम्मानित करतीं देवी आनंद । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। पुलिस लाइन में वामा सारथी की ओर से मंगलवार देर शाम को होली के मौके पर रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान महिला सशक्तिीकरण का संदेश दिया गया। पुलिस परिवार की विजेता बालिकाओं को सम्मानित किया गया।
वामा सारथी की अध्यक्ष एसपी एस. आनंद की पत्नी देवी आनंद की निगरानी में हुई प्रतियोगिता में बालिकाओं की जूनियर व सीनियर टीम ने प्रतिभाग किया। जूनियर टीम में गार्ली ने पहला, अपूर्वी ने दूसरा और फलक ने तीसरा स्थान झटका। सीनियर वर्ग में चांदनी ने पहला, रिया ने दूसरा, मनीषा ने तीसरा मुकाम पाया। कार्यक्रम में देवी आनंद ने थर्ड मास्टर एथलीट बनारस प्रतियोगिता की विजेता बन जनपद की पुलिस का नाम रोशन करने वाली महिला पुलिसकर्मी आसमा बेगम को उत्कृष्ट महिला सम्मान दिया।
उन्होंने होली के मौके पर सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को उपहार भेंट किए। देवी आनंद ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से न केवल बच्चो में जागरुकता बढ़ेगी, बल्कि इससे बच्चों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का विकास होगा। कार्यक्रम में लायंस क्लब शक्ति की अध्यक्ष अनुप्रिया ग्रोवर, रुचिता गुप्ता, सोनिया राठौर, महिला सहायता प्रकोष्ठ की प्रभारी वंदना सिंह, रूबी, प्रतिसार निरीक्षक अब्दुल रईस खां आदि मौजूद रहे।