फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rangers-Rovers camp: Daisy team secured first place in tent pitching.

रेंजर्स-रोवर्स शिविर : तंबू निर्माण में डेजी टोली को पहला स्थान

Tue, 09 Dec 2025 11:36 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Rangers-Rovers camp: Daisy team secured first place in tent pitching.
शाहजहांपुर में जीएफ कॉलेज में रेंजर्स-रोवर्स ​शिविर में निरीक्षण करते डॉ.फैयाज अहमद व अन्य। संव
शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज में रेंजर्स-रोवर्स शिविर का मंगलवार को समापन हो गया। अंतिम दिन छात्र-छात्राओं ने रंगोली सजाने के साथ तंबू निर्माण किया। सबसे सुंदर तंबू सजाने वाली डेजी टोली को प्रथम स्थान मिला।
विज्ञापन

शिविर के समापन पर जिला स्काउट ट्रेनिंग कमिश्नर करुण कुमार पांडे ने तंबू निर्माण कराया। दीक्षा के साथ रोवर्स-रेंजर्स, प्रवेश शिविर व निपुण शिविर का समापन हुआ। तंबू निर्माण प्रतियोगिता में डेजी टोली प्रथम, ट्यूलिप टोली द्वितीय और रोज टोली तृतीय रही। फूड प्लाजा प्रतियोगिता में डेजी टोली प्रथम, रोज टोली द्वितीय, ट्यूलिप टोली तृतीय रही।
विज्ञापन

प्रस्तुतिकरण प्रतियोगिता में ट्यूलिप टोली प्रथम, रोज टोली द्वितीय और डेजी टोली तृतीय रही। निर्णायक मंडल में डॉ.आयशा जेबी, डॉ.जमील अहमद खान, डॉ.मोहम्मद काशिफ नईम शामिल रहे। रोवर्स प्रभारी डॉ.मोहम्मद तुफैल खान, रेंजर्स प्रभारी डॉ.हिना, प्रो.फैयाज अहमद, प्रो.मोहम्मद साजिद खान, डॉ. मोहम्मद शोएब, डॉ.मंसूर अहमद सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed