फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ram's exile is the highest festival of religion, sacrifice and dignity.

Shahjahanpur News: धर्म, त्याग व मर्यादा का सबसे ऊंचा पर्व राम वनवास

Fri, 14 Nov 2025 12:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Ram's exile is the highest festival of religion, sacrifice and dignity.
शाहजहांपुर में श्रीराम कथा सुनाते संत विजय कौशल। स्रोत: आयोजक - फोटो : भेड़िये के हमले का ​शिकार बनी जाह्नवी।
शाहजहांपुर। मंगलमय परिवार की ओर से आयोजित श्रीराम कथा के पांचवें दिन राम वनवास और दशरथ शोक का प्रसंग सुनाया गया। कथावाचक विजय कौशल ने कहा कि अयोध्या का राम वनवास वह दिन केवल राजनीति का निर्णय नहीं था, बल्कि धर्म, त्याग और मर्यादा का सबसे ऊंचा पर्व था।
विज्ञापन

कैंट स्थित रामलीला मैदान पर संत विजय कौशल ने कहा कि जिस राम के नाम से अयोध्या उल्लासित रहती थी। उसी राम को राजमहल छोड़कर वन की ओर जाना पड़ा और यह अकेले राम का नहीं, पूरी अयोध्या का वनवास था। उन्होंने कहा कि जब कैकेयी ने दो वरदान मांगे, तब संसार को यह समझ में आया कि मोह कितना भयंकर होता है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राम ने ताज नहीं, त्याग चुना। वे सत्ता के लिए नहीं, सत्य के लिए पैदा हुए थे। उन्होंने भावुक होकर चौपाई पढ़ी-राम जात सुनि नगर जन दीन्हीं, अजहुं तैसी न अयोध्या कीन्हीं। यह सुनकर पंडाल में सन्नाटा छा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वैदिक आचार्य सुबोध शुक्ला, अंकुर शुक्ल, बृजराजदास, वरुण शर्मा, विनीत शुक्ला और आलोक त्रिवेदी ने कथा पूर्व पूजन-अर्चन कराया। मुख्य अतिथि दीपक शर्मा और राजीव तोमर रहे। कथा में राजेश अवस्थी, नगर आयुक्त डॉ.बिपिन मिश्रा, डीपीएस राठौर, सोनिया राठौर, अखिलेश दीक्षित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed