फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rampurkalan power substation connected to Banda, now there will be no problem of low voltage.

Shahjahanpur News: बंडा से जुड़ा रामपुरकलां बिजली उपकेंद्र, अब लो-वोल्टेज की नहीं होगी समस्या

Mon, 02 Mar 2026 01:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Rampurkalan power substation connected to Banda, now there will be no problem of low voltage.
खुटार। रामपुरकलां बिजली उपकेंद्र को बंडा से जोड़े जाने से उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन

रामपुरकलां बिजली उपकेंद्र का निर्माण होने के बाद बड़ागांव से खुटार बिजली उपकेंद्र जाने वाली हाईटेंशन लाइन को जोड़ा गया था। एक लाइन पर ज्यादा लोड होने से खुटार और रामपुरकलां दोनों उपकेंद्रों के उपभोक्ताओं को लो वोल्टेज और ट्रिपिंग के चलते दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।
नलकूप वाले किसान लो- वोल्टेज की समस्या के कारण ज्यादा परेशान होते थे। रविवार को रामपुरकलां उपकेंद्र को बंडा से जोड़ दिया गया। रामपुरकलां उपकेंद्र पर 850 नलकूपों सहित लगभग 3400 कनेक्शन हैं। अब उपभोक्ताओं को गर्मी में ट्रिपिंग और लो वोल्टेज की समस्या से निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन

एसडीओ हरेंद्र कुमार ने बताया कि रामपुरकलां उपकेंद्र बंडा से जुड़ गया है। खुटार उपकेंद्र के लिए भी बंडा से लाइन बन रही है, जो एक से डेढ़ महीने में पड़ जाएगी। दोहरी लाइन होने से उपभोक्ताओं को कोई समस्या नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed