{"_id":"6aaae7c7da257b0bf700310d","slug":"rampage-by-nepali-elephants-continues-in-hanspur-three-acres-of-crops-trampled-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1043-184847-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: हंसपुर में नेपाली हाथियों का उत्पात जारी...तीन एकड़ फसल रौंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: हंसपुर में नेपाली हाथियों का उत्पात जारी...तीन एकड़ फसल रौंदी
विज्ञापन
गांव हंसपुर में नेपाली हाथियों के रौंदी गई गन्ने की फसल दिखाते किसान सुखविंदर सिंह। स्रोत : कि
खुटार। कई दिनों से खुटार वन रेंज के गांव हंसपुर के पास खेतों में घूम रहे नेपाली हाथियों के झुंड ने मंगलवार रात तीन एकड़ क्षेत्र में धान और गन्ने की फसलों को रौंदकर किसानों का काफी नुकसान किया। किसानों ने काफी मशक्कत के बाद हाथियों को वापस जंगल में खदेड़कर राहत की सांस ली। इस दौरान कई बार हाथी किसानों पर हमलावर हुए।
गांव हंसपुर में कई दिनों से हाथी गन्ने व धान की फसल को रौंद रहे हैं। गांव के रहने वाले जसप्रीत सिंह, मनप्रीत सिंह, मंजीत सिंह, हरप्रीत सिंह, निर्मल सिंह, सुखविंदर सिंह, रामसेवक, हंसराम, गुरप्रीत सिंह आदि किसानों ने बताया कि मंगलवार रात करीब दस बजे नेपाली हाथी जंगल से आकर फिर से उनके खेतों की तरफ पहुंच गए।
हाथियों ने किसान सुखविंदर सिंह के डेढ़ एकड़ धान और गन्ना, मंजीत सिंह का आधा बीघा गन्ना, जगतार सिंह का एक एकड़ गन्ने की फसल को खाने के साथ ही अपने पैरों तले रौंदकर काफी नुकसान किया। वनकर्मी बुधवार दोपहर मौके पर पहुंचे और फसल नुकसान का आकलन किया। किसानों ने कहा कि कई बार लेखपाल को फोन किया। इसके बावजूद वह ध्यान नहीं दे रहे हैं। किसानों को फसल क्षति का मुआवजा नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
-- -
मैलानी के रेंजर के साथ मैंने मुआयना किया था। नायब तहसीलदार ने भी पहुंचकर जानकारी ली है। राजस्व विभाग नुकसान का आकलन करेगा और उसके हिसाब से वन विभाग की ओर से किसानों की मदद की जाएगी। हाथियों को खदेड़ने का प्रयास किया जा रहा है। टीम लगाई गई है।
-दिनेश बडोला, रेंजर खुटार रेंज