{"_id":"70c3e82b560fdf055c973f429949302f","slug":"ramlila-hindi-news-4","type":"story","status":"publish","title_hn":"150 पीआरडी जवानों की मेले में लगी स्पेशल ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
150 पीआरडी जवानों की मेले में लगी स्पेशल ड्यूटी
शाहजहांपुर।
Updated Fri, 16 Oct 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
रामलीला मेला, दशहरा और दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था में पुलिस बल को सहयोग देने के लिए प्रांतीय रक्षक दल के 150 जवानों की थानावार विभिन्न क्षेत्रों में ड्यूटी लगाई गई है। जिला युवा कल्याण अधिकारी ने संबंधित पीआरडी जवानों को शीघ्र अपने थानों में पहुंचकर वहां आमद दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।
जिला युवा कल्याण अधिकारी परगाईं ने बताया कि थाना सदर बाजार क्षेत्र में ओसीएफ और खिरनीबाग में दो स्थानों पर रामलीला मेला लगता है। इसी क्षेत्र के कालीबाड़ी मंदिर में दुर्गा पूजा महोत्सव वृहद स्तर पर मनाया जाता है। इसलिए सर्वाधिक 60 जवान थाना सदर बाजार भेजे गए हैं। इसी तरह शहर कोतवाली और थाना रामचंद्र मिशन को 15-15 और जलालाबाद, अल्हागंज, तिलहर, कटरा, खुदागंज और पुवायां थाना दस-दस जवान भेजे गए हैं।
विज्ञापन
जिला युवा कल्याण अधिकारी ने स्पष्ट किया कि थानों से संबंधित कसबों और गांवों के मेलों में पीआरडी जवान भेजे जाएंगे। शहर कोतवाली रवाना किए गए पीआरडी जवान कांट, मदनापुर और ददरौल के रामलीला मेले कवर करेंगे। इसी तरह आरसी मिशन थाने से भावलखेड़ा, सिंधौली, ददरौल, जलालाबाद से कलान व मिर्जापुर और पुवायां से खुटार, बंडा कसबों के लिए पीआरडी जवान मेला ड्यूटी में भेजे जाएंगे।
ओसीएफ मेला कमेटी
ने मांगे 60 जवान
ओसीएफ के रामलीला मेले की सुरक्षा में थाना सदर बाजार भेजे गए पीआरडी जवान सहयोग करेंगे। इसके बावजूद वहां की मेला कमेटी ने युवा कल्याण विभाग से 60 अतिरिक्त पीआरडी जवान तैनात करने का अनुरोध किया है। जिला युवा कल्याण अधिकारी परगाईं के अनुसार ओमप्रकाश रावत को मेला सुरक्षा ड्यूटी का प्रभारी बनाया गया है। उनके सहयोग के लिए रामचंद्र आजाद और महेश चंद्र श्रीवास्तव को सहायक ड्यूटी प्रभारी नामित किया गया है।
विज्ञापन
एसपी बबलू कुमार ने जिला युवा कल्याण अधिकारी को पत्र भेजकर शहर समेत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में लगने वाले रामलीला मेलों और दुर्गा पूजा के आयोजनों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीआरडी के जवानों की मांग की थी। इसके अनुपालन में जिला युवा कल्याण अधिकारी हरीश चंद्र परगाईं ने क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारियों को परिपत्र जारी करके अपने क्षेत्र के पीआरडी जवानों को कार्यमुक्त कर संबंधित थानों में उनकी आमद दर्ज कराने के निर्देश दिए थे।