{"_id":"633499fdec768b56ea1c0384","slug":"ramleela-shahjahanpur-news-bly4991270149","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम के वन गमन पर रोई पूरी अयोध्या, दर्शक हुए भावविभोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम के वन गमन पर रोई पूरी अयोध्या, दर्शक हुए भावविभोर
सार
लीला में दिखाया गया कि चक्रवर्ती सम्राट राजा दशरथ ने चारों पुत्रों के विवाह के पश्चात राम के राज्याभिषेक की घोषणा कर दी। इसके बाद राम, सीता व लक्ष्मण के वन गमन के लिए रवाना होने, अयोध्यावासियों के द्वारा रोके जाने और केवट संवाद की लीला का भावपूर्ण मंचन देख दर्शकों की आंखे नम हो गईं। इसके बाद धनुष टूटने से परशुराम के नाराज होने, राजा दशरथ से कैकई द्वारा अपने दो वरदान मांगे जाने, राम वनगमन की लीला का भी भावपूर्ण मंचन किया गया।
विज्ञापन
खिरनीबाग रामलीला में श्रीराम के वन गमन जाने की लीला का मंचन किया गया। संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर। खिरनीबाग की रामलीला में नवचेतना कलाकार परिषद के कलाकारों ने राम वनगमन की लीला का मंचन कर दर्शकों को भावविभोर कर दिया। राम को वन जाते देखकर दशरथ के साथ मानों पूरी अयोध्या नगरी रो पड़ी हो।
लीला में दिखाया गया कि चक्रवर्ती सम्राट राजा दशरथ ने चारों पुत्रों के विवाह के पश्चात राम के राज्याभिषेक की घोषणा कर दी। मंथरा के भड़काने पर कैकई ने भरत को राज दिलाने एवं राम को 14 वर्ष का वनवास का वचन राजा दशरथ से मांग लिया। इसके बाद राम, सीता व लक्ष्मण के वन गमन के लिए रवाना होने, अयोध्यावासियों के द्वारा रोके जाने और केवट संवाद की लीला का भावपूर्ण मंचन देख दर्शकों की आंखे नम हो गईं। मंचन की अध्यक्षता मनोज पटेल व निर्देशन अनिल शर्मा, राकेश श्रीवास्तव एवं विवेक सक्सेना ने किया। लीला मंचन के बाद महाआरती में डॉ. सोमशेखर दीक्षित, डॉ. शुभा दीक्षित, रोमी आनंद, तृप्ति आनंद, लालाराम गुप्ता, त्रिलोकी नाथ पांडे, बृजेंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।
-
फोटो - 36
गुरु की आज्ञा पाकर राम ने धनुष तोड़ा और सीता ने वरमाला पहनायी
ओसीएफ इस्टेट की रामलीला में बुधवार को सीता स्वयंवर समेत कई लीलाओं का मंचन हुआ
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। ओसीएफ इस्टेट की रामलीला में बुधवार को प्रभु श्रीराम द्वारा अहिल्या उद्धार, श्रीराम द्वारा धनुष तोड़ने और सीता स्वयंवर की लीलाओं का मंचन किया गया।
विज्ञापन
लीला में सीता स्वयंवर में देश-देशांतर से राजा महाराजा आए और अपने बल और पराक्रम को दिखाया। कोई भी शिव धनुष को तनिक भर भी नहीं हिला पाया। इसके बाद श्रीराम ने विश्वामित्र की आज्ञा पाकर धनुष को तोड़ दिया और सीता ने उन्हें वरमाला पहना दी। इसके बाद धनुष टूटने से परशुराम के नाराज होने, राजा दशरथ से कैकई द्वारा अपने दो वरदान मांगे जाने, राम वनगमन की लीला का भी भावपूर्ण मंचन किया गया। इस मौके पर सत्यनारायण जुगनू, व्यास देवेश दिक्षित, अरुण डीआर, सतीश सक्सेना, राजीव सिंह, महेंद्र दीक्षित, रोहित सक्सेना आदि मौजूद रहे। संवाद

ओसीएफ इस्टेट रामलीला में राम को वरमाला पहनातीं सीता जी। संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR