फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ram of Deafening Jaykaron Blew the effigy of Ravana

श्रीराम के गगनभेदी जयकारों के बीच फुंका रावण का पुतला

Thu, 22 Oct 2015 11:24 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Thu, 22 Oct 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
Ram of Deafening Jaykaron Blew the effigy of Ravana
खिरनीबाग मैदान में चल रही नगर रामलीला का रावण वध को साथ समापन हो गया। अंतिम दिन मंच दशहरा देखने के लिए यहां शहर उमड़ पड़ा। हजारों की भीड़ ने देर रात तक रावण फुंकने की प्रतीक्षा की। मंच पर अहिरावण वध और नारांतक वध की लीला के बाद जैसे ही राम-रावण युद्ध आरंभ हुआ, वैसेेे ही रामलीला देखने के लिए उमड़े दर्शकों ने भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, हनुमान आदि की जय-जयकार करनी आरंभ कर दी। गगनभेदी जयकारों के बीच राम की सेना रावण पर आक्रामक हो उठी। दोनों ओर से बाणों से वर्षा होने लगी। दर्शकों में उत्साह चरम पर था। कभी मंच पर तो कभी मंच के सामने मैदान पर राम-रावण युद्ध देखकर बच्चे, युवा, बूढ़े सभी रोमांचित होते रहे। दर्शकों ने आतिशबाजी का भी आनंद लिया।   
विज्ञापन

रावण का वध होते ही मैदान में खड़े विशालकाय रावण और कुंभकरण के पुतलों की लाइट काट दी गई और फिर विभीषण ने दोनों पुतलों को आग लगा दी। देखते ही देखते एक-एक कर दोनों पुतले धू-धू कर जलने लगे। पुतलों से पटाखों की आवाज से दिशाएं गूंज उठीं। पुतलों में आग लगने के बाद वहां मौजूद लोगों ने बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न मनाते हुए एक-दूसरे को विजयदशमी की बधाई दी और अपने से बड़ों के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन



राम ने कुंभकरण और लक्ष्मण ने मेघनाद का किया वध
शाहजहांपुर। ओसीएफ रामलीला में बृहस्पतिवार को श्रीराम की शैलजा विनय के साथ शुरुआत हुई। रामलीला देखने के लिए हजारों की भीड़ जुटी। वहीं, मेला प्रदर्शनी देखने के लिए लोग उमड़ पड़े। युवाओं, महिलाओं और बच्चों ने खेेल-तमाशों और झूलों का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामलीला में दिखाया गया कि श्रीराम नेेे घोर घमासान के बाद कुंभकरण का वध कर दिया। इसके बाद मेघनाद और लक्ष्मण का घमासान युद्ध हुआ। युद्ध शांत होने पर मेघनाद की पत्नी सुलोचना उसे बहुत समझाती है, लेकिन वह नहीं मानता और अगले ही दिन फिर युद्ध के लिए निकल पड़ता है। इस युद्ध में मेघनाद को वीरगति प्राप्त होती है। सुलोचना राम के पास जाकर पति का सिर मांगती है और सती हो जाती है।
 
रामलीला में आज
- नगर रामलीला में श्रीराम राज्याभिषेक शोभायात्रा और शनिवार की सुबह करीब सात बजे चौक में राम-भरत मिलाप।
- ओसीएफ रामलीला में श्रीराम-रावण युद्ध और रावण वध लीलाओं का मंचन, आतिशबाजी का प्रदर्शन।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed