फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ram Baraat started with great pomp

Shahjahanpur News: धूमधाम से निकली राम बरात

Sat, 18 Oct 2025 01:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Ram Baraat started with great pomp
जैतीपुर के गढ़िया रंगीन शिव मंदिर पर आयोजित भागवत कथा में मौजूद भक्त। संवाद
बंडा। श्री रामलीला मेले में वृंदावन से आए कलाकारों ने शुक्रवार को धनुष यज्ञ लीला का मंचन किया। गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पाकर भगवान श्रीराम ने जैसे ही धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ाई, वह टूट गया। तत्पश्चात, सीता जी ने प्रभु श्रीराम के गले में वरमाला पहनाई और देवताओं ने आकाश से पुष्प वर्षा की। भगवान परशुराम का लक्ष्मण से संवाद हुआ। बाद में नगर के विभिन्न मार्गों से भगवान श्रीराम की बरात निकाली गई। संवाद
विज्ञापन

--
धूमधाम से निकाली भगवान श्रीराम की राजगद्दी
कांट। श्रीरामलीला कमेटी की ओर से शुक्रवार को नगर में भगवान श्रीराम की राजगद्दी मनमोहक झांकियों और बैंड बाजे के साथ धूमधाम से निकाली गई। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर तथा आरती उतारकर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। नगर भ्रमण के बाद शोभायात्रा रामलीला मैदान पर विसर्जित हुई। व्यवस्था में कमेटी के अध्यक्ष राम मुरारी मिश्रा, रामचंद्र मिश्रा, गोविंद पांडेय, सुरेश चंद्र सक्सेना, गंगाराम राठौर, राजदीप शर्मा आदि का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन


--
तिलहर में लंका दहन का मंचन
तिलहर। श्री जनता रामलीला समिति की ओर से पोटरगंज मैदान पर चल रही रामलीला में शुक्रवार को अयोध्या से आई श्री किशोरी आदर्श रामलीला मंडली के कलाकारों ने लंका दहन का मंचन किया। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने बजरंग बली के जयकारे लगाए। व्यवस्था में मेला समिति के संरक्षक देवेंद्र गुप्ता, प्रबंधक कमलेश गुप्ता, अध्यक्ष नीरज गुप्ता, महामंत्री पंकज गुप्ता, कोषाध्यक्ष निलेश गुप्ता, पूर्व सभासद विकास गुप्ता आदि का सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


--
गिरिराज गोवर्धन की बताई महिमा
जैतीपुर। गढ़िया रंगीन के शिव मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में शुक्रवार को कथावाचक देवकीनंदन ने गोवर्धन पूजा का वर्णन कर गिरिराज का महत्व बताया। उन्हाेंने इंद्र के अहंकार को नष्ट करने के लिए भगवान श्रीकृष्ण द्वारा एक अंगुली पर गोवर्धन उठा लेने का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि गोवर्धन कलियुग में साक्षात देवता के रूप में विराजमान हैं। कथा के श्रवण में मोहित पाठक, अवनीश यादव, नत्थू गुप्ता, मंगल सैनी, रोहित सिंह, मनोज गुप्ता, रामनिवास आदि शामिल रहे। संवाद

--
श्रीराम के वियोग में राजा दशरथ ने त्याग दिए प्राण
रोजा। रौसर कोठी के रामलीला मैदान पर आयोजित रामलीला में शुक्रवार को कलाकारों ने वन गमन पर गए प्रभु श्रीराम के वियोग में व्यथित राजा दशरथ के प्राण त्यागने की लीला का मंचन किया। इसके अलावा श्रीराम से भरत के मिलाप का भी भावपूर्ण मंचन किया गया। इस दौरान मेला कमेटी के अध्यक्ष आनंद दीक्षित, श्यामू, संजीव मिश्रा, योगेश श्रीवास्तव आदि व्यवस्था में जुटे रहे। संवाद


--
कल से आरंभ होगा खंडित मूर्तियां एकत्र करने का अभियान

शाहजहांपुर। भगवा सुंदरकांड परिवार के सदस्य रविवार से घर-घर जाकर आराध्य देवी-देवताओं, विशेषकर भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की खंडित मूर्तियों को एकत्र करने का अभियान शुरू करेंगे। संगठन के संस्थापक सदस्य आशीष मिश्रा ने बताया कि घरों के अलावा मंदिरों और देवस्थानों से भी खंडित मूर्तियां इकट्ठा की जाएंगी। यह अभियान 26 अक्तूबर तक चलेगा और बाद में खंडित मूर्तियों को गर्रा नदी के तट पर भू समाधि दी जाएगी। संवाद

जैतीपुर के गढ़िया रंगीन शिव मंदिर पर आयोजित भागवत कथा में मौजूद भक्त। संवाद

जैतीपुर के गढ़िया रंगीन शिव मंदिर पर आयोजित भागवत कथा में मौजूद भक्त। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed