फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Raksha Sutra tied on the wrists of officers and prisoners in the district jail

Shahjahanpur News: जिला कारागार में अधिकारियों और बंदियों की कलाई पर बांधा रक्षासूत्र

Fri, 08 Aug 2025 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Raksha Sutra tied on the wrists of officers and prisoners in the district jail
शाहजहांपुर में जिला कारागार में बंदी के राखी बांधतीं ज्योति गुप्ता। स्रोत: जिला कारागार - फोटो : सोम यादव (फाइल फोटो)
शाहजहांपुर। रक्षाबंधन के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को जिला कारागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लायंस क्लब सहेली की पदाधिकारियों ने बंदियों के कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर मुंह मीठा कराया और लंबी उम्र की कामना की।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर किया गया। सबसे पहले क्लब की डायरेक्टर ज्योति गुप्ता ने वरिष्ठ जेल अधीक्षक मिजाजी लाल के माथे पर तिलक लगाकर कलाई पर राखी बांधी। इसके बाद महिलाओं ने बंदियों की कलाई पर राखी बांधकर मुंह मीठा कराया। मुस्लिम और सिख समुदाय के बंदियों के रक्षासूत्र मांगा गया।
विज्ञापन

मिजाजी लाल ने बताया कि जेल के अधिकारियों और कर्मचारियों को किसी भी त्योहार पर अवकाश नहीं मिलता है। उन्हें सभी त्योहार अपने घर से दूर ही मनाने पड़ते हैं। उनकी बहनें रक्षासूत्र बांधने से वंचित रह जाती हैं। कुछ बहनें डाक से राखी जरूर भेज देती हैं। इस मौके पर अध्यक्ष महिमा शुक्ला, कुमोद गुप्ता, रम्मन गुप्ता, रूपा पांडेय आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed