फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rajepur roadways service started from district headquarters to Paraur

Shahjahanpur News: जिला मुख्यालय से परौर तक वाया राजेपुर रोडवेज सेवा शुरू

Mon, 16 Sep 2024 03:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 16 Sep 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Rajepur roadways service started from district headquarters to Paraur
शाहजहांपुर/मिर्जापुर। ब्लाक प्रमुख प्रियांशु रघुवंशी की मांग पर परिवहन निगम ने जिला मुख्यालय से जलालाबाद, अल्हागंज, राजेपुर, कलान होकर परौर तक रोडवेज की सीधी सेवा रविवार से आरंभ कर दी।
विज्ञापन

बता दें कि उन्होंने एआरएम को पत्र देकर कोलाघाट पुल बंद होने के मद्देनजर जन सामान्य को कलान क्षेत्र में आवागमन में कठिनाई को देखते राजेपुर व अल्हागंज होकर जिला मुख्यालय को रोडवेज की दो बसें संचालित कराने का अनुरोध किया था। परिवहन निगम के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक शैलेंद्र प्रकाश ने बताया कि जन प्रतिनिधियों की मांग पर जिला मुख्यालय से परौर तक सीधी बस सेवा शुरू कर दी गई है। एआरएम के अनुसार परौर के लिए जिला मुख्यालय से रोजाना शाम पांच बजे छूटेगी। यह बस जलालाबाद, अल्हागंज, राजेपुर, जरियनपुर, मिर्जापुर और कलान होकर देर रात परौर पहुंचेगी। वहां नाइट हाल्ट करने के बाद परौर से जिला मुख्यालय को वही बस सुबह सात बजे सवारियां लेकर रवाना होगी। एआरएम का कहना है कि इस सेवा का लंबी अवधि तक संचालन इस रूट पर पर्याप्त आय मिलने पर ही निर्भर होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed