फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Raising in the market as Navratri starts, shopping starts for festivals

नवरात्र शुरू होने के साथ बाजार में लौटी रौनक, त्योहारों को लेकर खरीदारी शुरू

Sun, 18 Oct 2020 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
Raising in the market as Navratri starts, shopping starts for festivals
शाहजहांपुर। शारदीय नवरात्र की शुरू होने के साथ बाजार में रौनक लौट आई है। नवरात्र के पहले दिन से शुभ मुहूर्त में खरीदारी का उत्साह दिखाई दिया। कई लोग मुहूर्त के अनुसार बुकिंग करवाने पहुंचे। ग्राहकों के पहुंचने से व्यापारियों के चेहरे भी खिल उठे। शहर के प्रमुख बाजारों बहादुरगंज, चौक और जलालनगर में देर शाम तक दुकानों पर खरीदारी पहुंचते रहे। बाजार में भीड़भाड़ बढ़ने से बहादुरगंज में जाम की स्थिति पैदा हो गई।
विज्ञापन

शनिवार को नवरात्र के साथ ही सभी शुभ कार्य और त्योहारों की खरीदारी का दौर शुरू हो गया है। इन दिनों में नई वस्तुएं खरीदने का भी विशेष महत्व होता है। शास्त्रों के अनुसार शारदीय नवरात्र को परम पवित्र माना गया है। ऐसे में इन सभी दिनों में कोई भी नई वस्तु खरीदने पर व्यक्ति को समृद्धि और अक्षय धन की प्राप्त होती है। इसके चलते नवरात्र के पहले दिन बाजार में अलग ही रौनक दिखाई दी, जोकि पिछले सात महीनों से कहीं खो गई थी। अनलॉक की प्रक्रिया शुरू होने के बाद दो महीने से आधा-अधूरा बाजार ही चल रहा था। कारोबारियों को नवरात्र, सहालग और त्योहारों का दौर शुरू होने पर राहत मिलने की उम्मीद थी, जिसका नमूना शनिवार को देखने को मिल गया। सुबह बाजार खुलते ही ग्राहक कार, बाइक और इलेक्ट्रॉनिक के शोरूम पहुंचना शुरू हो गए। इसके साथ ही सराफा की दुकानों पर भी भीड़भाड़ दिखाई दी।
विज्ञापन

दोपहिया वाहनों की बुकिंग को पहुंचे लोग
नवरात्र के पहले दिन ज्यादातर लोग वाहनों और आभूषणों की बुकिंग करने के लिए पहुंचे। टाउनहाल क्षेत्र में स्थित बाइक शोरूम पर ग्राहकों के पहुंचने पर उनकी पसंद के वाहनों की जानकारी दी गई, इसके साथ ही बुकिंग भी हुई। प्रतिपदा पर शुभ मुहूर्त के हिसाब से वाहनों की खरीदारी की गई। ग्राहकों को लुभाने के लिए फाइनेंस कंपनियों की ओर से लोन आसान करने के साथ ही वाहनों की खरीद पर छूट और उपहार दिए जाने का ऑफर भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक्स सामान की बुकिंग कराई
इलेक्ट्रॉनिक्स शोरूम पर शनिवार को ग्राहक पहुंचे और टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन आदि की बुकिंग कराई। ज्यादातर ग्राहक धनतेरस पर नया सामान घर ले जाने चाहते हैं। इसके साथ ही दिवाली से पहले घरों में साफ-सफाई रंगाई-पुताई के लिए पेंट की बिक्री भी हुई।

शादी के सीजन में बढ़ेगी कपड़ा और ज्वेलरी की बिक्री
कपड़ा और ज्वेलरी की खरीदारी नवरात्र के दिनों में कम ही होती है, लेकिन अगले महीने शादियों का सीजन शुरू हो जाएगा। जिसको लेकर कपड़े के बड़े शोरूम से लेकर छोटी दुकानों पर नया स्टॉक मंगवा लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed