फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rainfall in September fell 124 mm below average, with the heat making the region miserable.

Shahjahanpur News: सितंबर में औसत से 124 एमएम कम हुई बारिश, गर्मी ने किया बेहाल

Thu, 02 Oct 2025 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Rainfall in September fell 124 mm below average, with the heat making the region miserable.
शाहजहांपुर। पिछले पांच वर्षों में इस वर्ष सितंबर में सबसे कम बारिश हुुई है। अधिकतम और न्यूनतम के औसत तापमान में भी वृद्धि हुई है। इससे पहले वर्ष 2020 में कम बारिश हुई थी और अधिकतम तापमान भी औसत से अधिक रहा था। इस बार सितंबर में औसत से 124 मिलीमीटर कम बारिश हुई है।
विज्ञापन

इस वर्ष सितंबर में गर्मी और उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया। औसत से कम बारिश होना इसकी वजह रही। सितंबर में औसतन बारिश 185 मिलीमीटर होती है, जबकि इस वर्ष कुल 61 मिलीमीटर बारिश हुई है। सितंबर में औसतन अधिकतम 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहता है। इस वर्ष औसत तापमान 33.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा है। इसके असर से मौसम में परिवर्तन आया और गर्मी के साथ उमस का असर दिखाई दिया।
विज्ञापन


खेतों में नमी कम रहने से उत्पादन पर पड़ेगा असर
कृषि विज्ञान केंद्र, नियामतपुर के कृषि वैज्ञानिक डॉ. एनसी त्रिपाठी ने बताया कि औसत से कम बारिश होने पर किसानों पर सिंचाई का बोझ बढ़ जाता है। अगर समय से सिंचाई नहीं की होगी तो खेत में नमी न रहने से धान के उत्पादन पर असर पड़ने की आशंका है। धान का दाना हल्का हो सकता है। किसानों को लागत अधिक लगने से उपज में लाभ कम मिल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम रहेगा शुष्क, उमस बढ़ने के आसार
गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बुधवार को अधिकतम 33.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम 32.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.7 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम में 0.8 डिग्री की वृद्धि, जबकि न्यूनतम तापमान में 2.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। उन्होंने बताया कि बुधवार शाम को वायुदाब दो मिलीबार बढ़ा हुआ है। पछुआ हवा चल रही है। आर्द्रता 63 फीसदी है। वातावरण में नमी का असर कम है। बृहस्पतिवार को मौसम शुष्क रहेगा। धूप निकलने से उमस के साथ अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना है।

पांच वर्षों में तापमान और बारिश की स्थिति
वर्ष अधिकतम न्यूनतम बारिश मिमी
2020 34.7 25.3 26
2021 33.2 25.3 177
2022 33.5 25.6 71
2023 33.3 25.7 203
2024 32.7 26.0 236
2025 33.8 26.2 61
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed