{"_id":"681bb7cc38c0389da60bdff6","slug":"rain-with-strong-wind-in-jalalabad-clouds-remained-in-the-city-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-143339-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: बंदर ने गुल की टाउनहॉल फीडर की बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: बंदर ने गुल की टाउनहॉल फीडर की बिजली
Thu, 08 May 2025 01:13 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 08 May 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गोविंदगंज उपकेंद्र के टाउनहॉल फीडर पर बुधवार को लाइन पर बंदर कूदने से करीब एक घंटे तक बिजली की आपूर्ति बाधित रही। वहीं, दूसरी ओर बहादुरगंज उपकेंद्र में मरम्मत कार्य के चलते बिजली गुल रहने से उपभोक्ता परेशान रहे।
दोपहर बाद करीब चार बजे टाउनहॉल में बाइक एजेंसी के शोरूम के पास लाइन पर बंदर कूद गया। इसके चलते लाइन ट्रिप होने से पूरा फीडर बंद हो गया। बिजली जाने से लाल इमली, टाउन हाल, बाडूजई प्रथम, द्वितीय समेत कई इलाकों की बिजली चली गई। उमस भरी गर्मी में आपूर्ति बाधित होने से लोगों को दुश्वारियों से दो-चार होना पड़ा। करीब एक घंटे के बाद आपूर्ति आने पर लोगों ने राहत की सांस ली।
वहीं दूसरी ओर गोविंदगंज उपकेंद्र में आलम की ठेकी के पास रखे चार सौ केवी के ट्रांसफॉर्मर की जर्जर एलटी को लाइन बदलने का काम किया। इसके चलते सुबह आठ से दो बजे तक आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
आज यहां पर होगा काम
-एसडीओ मनीष सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को आलम की ठेकी के पास केबल बदलने के चलते सुबह आठ से दोपहर एक बजे तक आपूर्ति बाधित रहेगी। सिटी पार्क उपकेंद्र के जेई अंकित तिवारी ने बताया कि उपकेंद्र पर सिटी पीटी यूनिट व कंट्रोल पैनल की वायरिंग का कार्य होना है। इसके चलते तीन से साढ़े चार बजे तक आपूर्ति बाधित रही।