{"_id":"575320304f1c1bbe53109ac3","slug":"rain-storm-devastation-two-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंधी-बारिश से तबाही, दो की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंधी-बारिश से तबाही, दो की मौत
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Sun, 05 Jun 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
आंधी-बारिश से तबाही, दो की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार सुबह आई तेज आंधी के साथ बारिश और ओले गिरने से क्षेत्र में तबाही मच गई। निर्माणाधीन दुकान का बीम गिरने से उसकी चपेट में आकर एक ग्रामीण की मौत हो गई और उसका बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। श्रीराम राईस मिल की टिन गिरने से उसकी चपेट में आकर एक मजदूर की मौत हो गई और दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। आंधी में दर्जनों पेड़ गिर गए, जिससे आवागमन बाधित हो गया। वहीं बिजली के कई पोल गिरने से इलाके का विद्युत नेटवर्क घंटों ध्वस्त रहा। कस्बा के मोहल्ला लक्ष्मीपुर निवासी 60 वर्षीय ब्रजपाल शनिवार सुबह अपने बेटे प्रमोद के साथ आंधी आने के दौरान घर से कुछ दूरी पर कोेल्हू के पास बैठे थे। तभी आंधी के तेज झोंके में संस्कृत कॉलेज के सामने निर्माणाधीन एक दुकान का बीम गिरने पर उसकी चपेट में आए ब्रजपाल और प्रमोद घायल गंभीर रूप से हो गए। परिवार वाले फौरन दोनों को जिला अस्पताल में ले गए। जहां ब्रजपाल को घोषित कर दिया गया। पीलीभीत के पूरनपुर निवासी मलकीत सिंह श्रीराम राईस मिल में लेबर ठेकेदार हैं। शनिवार सुबह वह मिल में काम करने के लिए लेबर लेकर गए। इनमें पीलीभीत के पूरनपुर निवासी मुनीश्वर सिंह, कस्बे के मोहल्ला लक्ष्मीपुर निवासी अनुज सिंह और विशाल आंधी के दौरान मिल परिसर में टीन के नीचे खड़े हो गए। तभी आंधी का तेज झोंका आया और पड़ोस में बनी बिल्डिंग के साथ टीन उखड़कर नीचे जमीन पर जा गिरी। टीन की चपेट में आकर तीनों घायल हो गए। घायलों को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान मुनीश्वर ने दम तोड़ दिया। मिल में बिल्डिंग ध्वस्त होने और टीन शेड गिरने से खासा नुकसान भी हो गया।
आंधी से लाखों का नुकसान
शनिवार सुबह आई तेज आंधी और पानी से कस्बा में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कर गेट गिर गया। जिला परिषद इंटर कॉलेज में आधा दर्जन पेड़ उखड़कर बिल्डिंग पर गिर गए, जिससे बिल्डिंग क्षतिग्रस्त हो गई। इसके अलावा कस्बे में कई पोल गिरने से बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। कई जगह आवागमन बाधित हो गया। आंधी-पानी के बाद बिजली विभाग की टीम विद्युत व्यवस्था दुरुस्त करने में लगी है। वहीं खुदागंज-कटरा मार्ग पर दर्जनों आम के पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। नुकसान का जायजा लेने के लिए कस्बा जा रहे एसडीएम उद्भव त्रिपाठी काफी देर तक रास्ते में फंसे रहे। आंधी पानी में हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए राजस्व विभाग की टीम लगी हुई है। बिजली विभाग के अवर अभियंता अरुण यादव ने बताया कि बिजली व्यवस्था ठीक होने में कम से कम तीन दिन का समय लगेगा।
अंधड़ के साथ हुई बूंदाबांदी, गिरा तापमान
शाहजहांपुर। शनिवार सुबह करीब साढ़े 10 बजे से मौसमी मिजाज तेजी से बदला। धूलभरी तेज आंधी के साथ आसमान में बादल उमड़े और बूंदाबांदी हुई। करीब 15 मिनट तक बदला हुआ मौसमी मिजाज बना रहा, जिससे चिपचिपी गरमी से लोगों को कुछ राहत मिली। दोपहर बाद फिर से धूप खिली, लेकिन तापमान शुक्रवार की तुलना में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट रही। उत्तर प्रदेश गन्ना शोध परिषद के मौसम वेधशाला टीम ने इसकी पुष्टि की है।