{"_id":"6a514f9606b17b774a08521f","slug":"rain-played-spoilsport-until-the-afternoon-at-the-mass-wedding-of-201-couples-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-178615-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 201 जोड़ों के सामूहिक विवाह में दोपहर तक रोड़ा बनी रही बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 201 जोड़ों के सामूहिक विवाह में दोपहर तक रोड़ा बनी रही बारिश
विज्ञापन
निगोही के रामलीला मैदान पर आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में बारिश के पानी से भीगे गद्दे। संवाद
निगोही। रामलीला मैदान पर शुक्रवार को आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के आयोजन में सुबह से दोपहर तक बारिश रोड़ा बनी रही। शामियाने टपकाने से आयोजन में शामिल होने आए जोड़ों समेत उनके परिजन भी भीग गए और भोजन व्यवस्था का पंडाल टपकने से खाने में भी पानी चला गया। हालांकि, दोपहर करीब एक बजे बारिश थमने के बाद मांगलिक रस्मों के साथ 201 जोड़ों का विवाह धूमधाम से हो गया।
पंडाल के थोड़े हिस्से में सिर्फ वाटर प्रूफ शामियाना लगाया गया था, यहीं अतिथियों के बैठने के लिए सोफे डाले गए थे। दिन में 11 बजे से हुई तेज बारिश में सभी शामियाने टपकने लगे। वर-वधू को दिए जाने वाले उपहार भी भीग गए और मेहमानों के लिए लगाए गए कई पंखे और कूलर भी बारिश में शार्टसर्किट से खराब हो गए।
बारिश रुकने पर कई जगह पानी से भरे पंडाल में सामूहिक विवाह कराया गया। इस दौरान नगर क्षेत्र के सात जोड़ों समेत 201 जोड़ों ने एक-दूसरे का हाथ थामकर आजीवन साथ निभाने का वायदा किया। इस अवसर पर विधायक सलोना कुशवाहा, एमएलसी सुधीर गुप्ता, भाजपा के जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, एसडीएम जीत सिंह राय, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश कुमार आदि ने नवविवाहित जोड़ों को उपहार और आशीर्वाद देकर विदा किया।