फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rain made the road in front of roadways pond

बारिश से रोडवेज के सामने की रोड बनी तालाब 

Sun, 02 Jul 2017 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Updated Sun, 02 Jul 2017 01:00 AM IST
विज्ञापन
Rain made the road in front of roadways pond
आफत - फोटो : शाहजहांपुर ब्यूरो
जुलाई की पहली झमाझम बरसात से जहां लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। वहीं दूसरी ओर शहर वालों को किल्लत का भी सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन

मौसम की पहली तेज बरसात से रोडवेज के सामने सड़क ने तालाब का रूप ले लिया। इससे लोगों को पैदल निकलना तो दूर मोटर साइकिल और साइकिल से भी निकलना मुश्किल हो गया। गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार शनिवार को शहर में 15 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई। मानसून की पहली तेज बरसात के कारण रोडवेज पानी पानी हो गया। ऐसा पहली बार भी नहीं हुआ है कि बारिश के कारण रोडवेज के सामने पानी भरा हो। जब जब बरसात होती है तब रोडवेज के सामने की रोड तालाब बन जाती है। 

शनिवार को भी बरसात के बाद लोगों का पैदल निकलना दूभर हो गया। रोडवेज के सामने की सड़क में और किनारों पर बड़े -बड़े गड्ढे होने के कारण उनमें पानी भर गया। इधर रोडवेज के निर्माणाधीन होने के कारण भी दिक्कतें बढ़ीं हैं। फर्श निर्माण न होने के कारण परिसर में जगह जगह मिट्टी के ढेर लगे हुए हैं। सुलभ शौचालय के पास लगे गंदगी के ढेर से पानी बरसने पर सड़ांध आने लगी है। इससे यात्रियों को तो दिक्कत है ही साथ आस पास के लोगों को भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed