फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rain causes mercury to drop; damage to crops feared.

Shahjahanpur News: बारिश से गिरा पारा गिरा, फसल को नुकसान की आशंका

Sat, 21 Mar 2026 01:49 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Rain causes mercury to drop; damage to crops feared.
कुर्रियाकलां में तेज हवाओं से ​गिरी गेहूं की फसल। संवाद
शाहजहांपुर। बेमौसम की बारिश और ठंडी पुरवाई से विदा ले रही सर्दी की शुक्रवार को फिर वापसी हो गई। रात में बादल छाए रहने से उमस बढ़ने से न्यूनतम तापमान 1.8 मिमी बढ़कर 17.8 डिग्री सेल्सियस हो गया, लेकिन सुबह से पुरवाई के ठंडे झोंकों के साथ बारिश होने से अधिकतम तापमान 8.2 डिग्री घटकर 23.8 डिग्री सेल्सियस रह गया। शनिवार को भी बादल और बारिश होने की संभावना है। वहीं, बारिश से गेहूं और सरसों की फसल खराब होने की आशंका से किसान चिंतित हैं।
विज्ञापन



गत सप्ताह पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में बदलाव के साथ बारिश होने पर सर्दी महसूस हुई, ताे तमाम लोगों ने अगले सीजन के लिए बक्सों में सहेजे गए हाफ जैकेट, स्वेटर आदि फिर से निकाल लिए। बाद में तेजी से मौसम बदलते ही तापमान बढ़ने लगा। इस पर लोगों ने गर्म कपड़ों को विदाई दे दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह आठ बजे से बारिश शुरू हो गई। इसके साथ 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली पुरवा हवा ने सर्दी का अहसास कराया। दोपहर बाद तक 2.4 मिमी बारिश हो जाने से हवा में आर्द्रता 55 से बढ़कर 92 फीसदी हो गई। नम हवा ने सर्दी बढ़ाई, तो सड़कों से लेकर बाजारों तक तमाम लोग फिर गर्म कपड़े पहने नजर आने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश से सड़कों पर कई जगह पानी भरने से फिसलन हो गई। इससे आवागमन भी प्रभावित हुआ। गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि वायुदाब में मामूली वृद्धि से शनिवार को सुबह से पुरवाई के झोंके तेज होने के बावजूद ऊंचाई पर बादल छाए रहेंगे। इस दौरान बारिश भी हो सकती है।
----
गेहूं और सरसों के लिए बारिश नुकसानदायक
जिला कृषि अधिकारी विकास किशोर ने बताया कि बारिश में भीगकर गेहूं और सरसों की फसल खराब हो सकती है। गेहूं पककर तैयार हो गया है। सरसों की फसल अधिकतर किसानों ने काट ली है जो खेत पर पड़ी है। खेत पर पड़ी सरसों और गेहूं का दाना पानी में भीगकर खराब हो सकता है। इससे बचने के लिए किसान फसल को जल्द से जल्द सुखाने का प्रयास करें। एक-दो दिन में धूप निकलने पर फसल को ठीक से सुखा लें। ज्यादा समय तक खेत में पानी भरा रहने से किसानों को नुकसान हो सकता है। बेहतर होगा कि जल्द से जल्द खेत में भरा पानी निकाल दें। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा मक्का और गन्ना की फसल को नुकसान होने की आशंका नहीं है। बारिश से इन फसलों को लाभ होगा।
तिलहर के गांव कुआडांडा के रहने वाले तेज बहादुर मिश्रा, गांव फतेहपुर गैसरा के निवासी धीरेंद्र यादव ने बताया कि यदि बेमौसम बारिश का दौर जारी रहा तो तैयार फसलों को काफी नुकसान हो सकता है। उनका कहना है कि बारिश और तेज हवा से न केवल फसल गिर सकती है, बल्कि उसकी गुणवत्ता पर भी असर पड़ता है। इससे बाजार में उचित दाम मिलने की संभावना कम हो जाती है। संवाद
----
बदलते मौसम में स्वास्थ्य और खान-पान पर दें विशेष ध्यान
शाहजहांपुर। सुबह-शाम ठंड और दोपहर की तेज धूप लोगों की सेहत पर भारी पड़ रही है। अस्पतालों में खांसी, जुकाम, बुखार के मरीज पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को हुई बारिश ने फिर लोगों को गर्म कपड़े पहनने पर मजबूर कर दिया है।
राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि इस बदलते मौसम में स्वास्थ्य और खानपान पर विशेष ध्यान दें। मानव शरीर लंबे समय तक मौसम का अभ्यस्त हो जाता है। ऐसे में नए मौसम के हिसाब से ढलने के लिए उसको समय लगता है। उन्होंने बताया कि गर्मी लगने पर पंखा चलाना ठीक है, लेकिन अभी ऐसा मौसम है कि सुबह के समय ठंड होने लगती है।
इसलिए हल्के मोटे ऊनी कंबल या चादर ओढ़कर ही सोना चाहिए। सर्द हवा चलने पर बिलकुल हल्के कपड़े पहनकर न निकलें। हल्का और ताजा बना गर्म भोजन करें। दही और ठंडे पेय पदार्थों से परहेज करें। संक्रमण से बचाव के लिए बाहर से आने के बाद और खाने से पहले हाथों को साबुन से जरूर धोएं। रात में कूलर या एसी का प्रयोग करने से बचें। संवाद
---
बारिश में फॉल्ट की लगी झड़ी...कई जगह बिजली गुल

शाहजहांपुर। दिन में रुक-रुककर बारिश होने के चलते बहादुरगंज, गोविंदगंज और अब्दुल्लागंज उपकेंद्र में कई जगह पर फॉल्ट होने के कारण बिजली नदारद रही। बीएसए कार्यालय समेत कई सरकारी दफ्तरों में कामकाज ठप रहा।
अब्दुल्लागंज उपकेंद्र के घूरनतलैया क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बारिश होने के कारण दोपहर 12 बजे गुल हो गई। चार घंटे के बाद बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। इसी उपकेंद्र के कच्चा कटरा फीडर भी तीन घंटे तक बंद रहा। उपभोक्ताओं के अनुसार, उपकेंद्र का सीयूजी नंबर भी बंद रहा। दूसरी ओर जेई राजेश सैनी ने बताया कि कुछ देर के लिए 33 केवीए लाइन ब्रेकडाउन हुई थी। शेष कहीं पर आपूर्ति बाधित नहीं हुई।

इसी तरह बहादुरगंज उपकेंद्र भी बारिश के चलते कई बार फॉल्ट की चपेट में रहा। एक दिन पहले ट्रांसफॉर्मर लगाए जाने के कारण बिजली नदारद रही थी। लोगों को शुक्रवार को भी जूझना पड़ा। हुंडालखेल फीडर व टेलीफोन एक्सचेंज फीडर पर फॉल्ट आया। दूसरी ओर विकास भवन फीडर बंद रहने से कई कार्यालयों में बिजली संकट बना रहा।

बीएसए कार्यालय में बिजली नहीं आने से आधे दफ्तर में अंधेरा रहा। इन्वर्टर भी लोड नहीं ले सका। उपकेंद्र पर क्षमतावृद्धि होने के चलते नए ट्रांसफॉर्मर पर लोड नहीं डाला गया। यहां पर एक दस एमवीए के ट्रांसफॉर्मर से आपूर्ति दिए जाने के कारण दिक्कत हुई। गोविंदगंज उपकेंद्र पर भी लोकल फाॅल्ट के चलते उपभोक्ता परेशान रहे। अधिशासी अभियंता नगर आरपी सिंह ने बताया कि बारिश होने के चलते कुछ फीडर बंद रहे थे। इन्हें समय रहते सही कराकर आपूर्ति बहाल कर दी गई है। संवाद

कुर्रियाकलां में तेज हवाओं से गिरी गेहूं की फसल। संवाद

कुर्रियाकलां में तेज हवाओं से गिरी गेहूं की फसल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed