फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rain brought relief from the scorching heat

Shahjahanpur News: उमस भरी गर्मी से बारिश ने दिलाई राहत

Sat, 02 Aug 2025 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Rain brought relief from the scorching heat
शाहजहांपुर। देर रात से शुक्रवार को सुबह तक बादल छाए रहने से न्यूनतम तापमान 1.1 डिग्री बढ़कर 26.8 डिग्री सेल्सियस हो गया। बाद में तीखी धूप से गर्मी और उमस बढ़ने से अधिकतम तापमान भी 1.3 डिग्री बढ़कर 33.9 डिग्री सेल्सियस हो गया, लेकिन दिन में दो बजे के बाद तेज बारिश होने से जनजीवन को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिल गई। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार शनिवार को सुबह से बादल छाए रहेंगे और बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

रिमझिम फुहारें बृहस्पतिवार को देर रात तक गिरने के बाद थम गईं, लेकिन सुबह तक आसमान काली घटाओं से घिरा रहा। दिन में करीब दस बजे दक्षिण-पश्चिम दिशा से आए बादलों ने आसमान को पूरी तरह ढक दिया।
विज्ञापन

इसी के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई, लेकिन दस मिनट बाद ही बादल छटने लगे। दिन में दो बजे फुहारें गिरने लगीं और इसके साथ ही बारिश होने लगी। करीब आधा घंटे के दौरान 25 मिमी बारिश हुई। इससे हवा में नमी 81 से बढ़कर 89 फीसदी हो गई। बारिश के साथ पछुआ हवा के ठंडे झोंके चलने से लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली, लेकिन बाद में फिर धूप निकल आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बैरोमीटर सूचकांक सामान्य से सात अंक ज्यादा हो गया है। उनका कहना है कि वायुदाब में वृद्धि के बावजूद शनिवार को दिन भर बादल छाए रहेंगे और इस दौरान बारिश होने की संभावना बनी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed