{"_id":"5767ff2f4f1c1bd773b47f2a","slug":"rain-brought-relief-from-the-scorching-heat","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने भीषण गर्मी से दिलाई राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने भीषण गर्मी से दिलाई राहत
ब्यूरो /शाहजहांपुर
Updated Mon, 20 Jun 2016 08:05 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भीषण गर्मी से बेहाल जनजीवन को सोमवार दोपहर को हुई बरसात ने काफी राहत दी। रिमझिम फुहारें गिरने से तापमान भी करीब 1.5 डिग्री नीचे खिसक गया। सुबह दिन निकलने पर आसमान पर छाए बादलों के साथ धूप निकलने से माहौल में गर्मी के साथ उमस लोगों को परेशान करने लगी। दोपहर करीब दो बजे अचानक आसमान पर बादलों की घनी परत छा गई और ठंडी हवा के साथ बूंदाबांदी होने लगी। करीब आधा घंटे तक बूंदाबांदी का दौर जारी रहने से मौसम खुशनुमा हो गया। गन्ना शोध परिषद के मौसम विश्लेषक सुरेंद्र सिंह यादव के अनुसार सोमवार को पांच मिमी बारिश रिकार्ड की गई। उन्होंने बताया कि यह बरसात धान की रोपाई के लिए भले ही अपर्याप्त हो, गन्ना और मौसमी सब्जियों की बढ़वार तेज करेगी।