फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rain and strong wind failed the power supply system

बारिश और तेज हवा ने फेल की बिजली आपूर्ति व्यवस्था

Sun, 09 Oct 2022 11:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Oct 2022 11:25 PM IST
सार

शनिवार रात 11 बजे तक शहर के अधिकांश हिस्सों में बिजली आपूर्ति सामान्य बनी रही, लेकिन तेज बूंदाबांदी के साथ हवा चलनी शुरू हुई तो हाईटेंशन लाइनें आपस में टकराने से शार्ट सर्किट होने लगा। ककरा कलां उपकेंद्र की आनंदपुरम् फीडर की 11 केवी लाइन पर शहबाजनगर की पुरानी रेलवे लाइन के पास कई खंभों पर लगे जंपर शार्ट सर्किट से जलने से कॉलोनी समेत लोहारों का चौराहा, अलीजई (आंशिक), विश्वकर्मा चौक, तिलहरजई, मदराखेल आदि मोहल्लों की बत्ती गुल हो गई। गोविंदगंज उपकेंद्र के प्रभारी अवर अभियंता गुलशन कुमार ने बताया कि जुलूस की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुबह करीब दो घंटे तक टाउनहाल समेत कई फीडरों की आपूर्ति बंद रखी गई।

विज्ञापन
Rain and strong wind failed the power supply system
निगोही बिजली उपकेंद्र में भरा बारिश का पानी।

विस्तार

लाइनों में खराबी से तीन घंटे तक बंद रहे शहर के कई फीडर
विज्ञापन

शाहजहांपुर। शनिवार देर रात बारिश के दौरान हवा चलने से शहर में जगह-जगह 33 केवी और 11 केवी हाईटेंशन लाइनें शार्ट सर्किट के चलते खराब होने लगीं। जमौर में नवोदय विद्यालय के पास बीते दिन जलकर खराब हुआ 63 केवी क्षमता का ट्रांसफार्मर बदला जा चुका है, लेकिन वहां 11 केवी लाइन से बिजली आपूर्ति रविवार को भी बाधित रही। शहर के अब्दुल्लागंज, रोजा, अटसलिया, गोविंदगंज और ककरा उपकेंद्र के फीडरों की लाइनेें भी बारिश के दौरान करीब दो से तीन घंटे बंद रहीं।
शनिवार रात 11 बजे तक शहर के अधिकांश हिस्सों में बिजली आपूर्ति सामान्य बनी रही, लेकिन तेज बूंदाबांदी के साथ हवा चलनी शुरू हुई तो हाईटेंशन लाइनें आपस में टकराने से शार्ट सर्किट होने लगा। ककरा कलां उपकेंद्र की आनंदपुरम् फीडर की 11 केवी लाइन पर शहबाजनगर की पुरानी रेलवे लाइन के पास कई खंभों पर लगे जंपर शार्ट सर्किट से जलने से कॉलोनी समेत लोहारों का चौराहा, अलीजई (आंशिक), विश्वकर्मा चौक, तिलहरजई, मदराखेल आदि मोहल्लों की बत्ती गुल हो गई। उधर, अब्दुल्लागंज उपकेंद्र के जियाखेल और गर्रा फाटक क्षेत्र की लाइन का एक इंसुलेटर जल गया। अटसलिया, रोजा, हथौड़ा और निगोही रोड गदियाना स्थित 33 केवी उपकेंद्रों से जुड़े रोजा टाउन, अटसलिया औद्योगिक, हथौड़ा चौराहा, गन्ना शोध परिषद की कॉलोनी, लोधीपुर आदि क्षेत्रों में बारिश के दौरान हुए लाइन फाल्ट से करीब तीन घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। लगातार बारिश होने से निगोही विद्युत उपकेंद्र में पानी भर गया। इससे विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। ओमकार सिंह यादव ने बताया कि स्वीकृत निगोही-पुवायां मार्ग के साथ बनाया गया नाला उपकेंद्र की सतह से ऊंचा बना है। इसी वजह से विद्युत उपकेंद्र में पानी भर जाता है।
विज्ञापन

जुलूस के दौरान बंद रहीं लाइनें
सुबह आठ बजे जलालनगर से बारावफात का जुलूस निकलने के दौरान हाईटेंशन लाइनें बंद करा दी गईं। गोविंदगंज उपकेंद्र के प्रभारी अवर अभियंता गुलशन कुमार ने बताया कि जुलूस की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सुबह करीब दो घंटे तक टाउनहाल समेत कई फीडरों की आपूर्ति बंद रखी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed