फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   railway station

स्टेशन को ‘ए’ ग्रेड दिलाने में जुटीं सांसद

Thu, 12 Feb 2015 07:49 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Thu, 12 Feb 2015 07:49 PM IST
विज्ञापन
railway station
शहर के रेलवे स्टेशन को ‘ए’ ग्रेड का दर्जा प्राप्त है, लेकिन यहां तमाम अव्यवस्थाएं हैं। स्टेशन को वाकई में ‘ए’ ग्रेड का बनाने के लिए सांसद कृष्णाराज सक्रिय हो गईं हैं। भाजपा सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र भेजकर आग्रह किया कि स्टेशन पर ‘ए’ ग्रेड की सुविधाओं उपलब्ध कराई जाएं।
विज्ञापन

कृष्णाराज ने पीएम मोदी को बताया कि शाहजहांपुर के रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म तीन, चार और पांच पर जाने के लिए ओवरब्रिज बनाए जाने की जरूरत है। इसके साथ ही बिजली एवं जलापूर्ति की उचित व्यवस्था भी होना जरूरी है। कहा कि मालगोदाम की ओर खाली पड़ी जमीन डारमेट्रर और रिटायरिंग रूम बनवाए जाएं, जिससे यात्रियों और रेलकर्मियों के विश्राम के लिए उचित व्यवस्था की जा सके।
विज्ञापन

सांसद ने भी कहा कि प्लेटफार्म एक पर ही स्टेशन अधीक्षक कार्यालय, पूछताछ कार्यालय, पार्सल घर होने से स्टेशन परिसर संकुचित हो गया है। इसलिए प्लेटफार्म पर निष्प्रोज्य पड़े आरपीएफ के क्वार्टरों को तुड़वाकर रेलवे स्टेशन का विस्तारीकरण कराया जाए। जिले के विकास के लिए सांसद ने इन मांगों को जल्द पूरा किए जाने का पीएम मोदी से आग्रह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed