{"_id":"60da1d238ebc3ec75d6f46e5","slug":"railway-shahjahanpur-news-bly451380232","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेल थ्रू होने के मामले में लोको पायलट और शंटिंग पोर्टर निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेल थ्रू होने के मामले में लोको पायलट और शंटिंग पोर्टर निलंबित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। सिग्नल डाउन होने से पहले ही इंजन चला देने से तीन प्वाइंट टूटने के मामले में लोको पायलट और शंटिंग पोर्टर को निलंबित कर दिया गया है। मामले की संयुक्त जांच रिपोर्ट मंडल मुख्यालय को भेजी गई थी, जिसमें प्रथम दृष्टया लोको पायलट व शंटिंग पोर्टर दोषी पाए गए।
रविवार सुबह 5:30 बजे रोजा में सिग्नल डाउन होने से पहले लोको पायलट ने शंटिंग पोर्टर के कहने पर इंजन चला दिया था। इसकी वजह से तीन प्वाइंट टूट गए। प्वाइंट टूटने से एक भी मालगाड़ी यार्ड से नहीं निकल सकी, जबकि दूसरी ट्रेनों को प्वाइंट पर ताला बांधकर निकाला गया। दोपहर बाद रेल पटरी की मरम्मत हुई, इसके बाद ट्रेनों का संचालन हुआ।
टेल-थ्रू होने के बाद संयुक्त रिपोर्ट बनाकर मंडल मुख्यालय मुरादाबाद भेज दी गई। इसके साथ ही डॉ. संजय राय द्वारा लोको पायलट और शंटिंग पोर्टर का ब्लड सैंपल लिया। मंडल अभियंता रिषभ दत्त ने बताया कि देर शाम को मंडलीय अधिकारियों के निर्देश पर दोनों रेल कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
इधर, रोजा में टेल थ्रू होने के मामले की जांच के लिए सोमवार को बड़ौदा हाउस नई दिल्ली से डिप्टी सीएमआई जितेंद्र कुमार श्रमजीवी एक्सप्रेस से शाहजहांपुर पहुंचे। जहां से वह रोजा रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद वह लोको लॉबी पहुंचे और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस बीच उरमू के शाखा अध्यक्ष राकेश कुमार ने समस्याओं से अवगत कराया। बाद में जितेंद्र कुमार गेस्ट हाउस चले गए। वह मंगलवार को फिर घटनास्थल का निरीक्षण कर सकते हैं।