फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Railway

उत्तर रेलवे के जीएम ने रोजा से सीतापुर तक दोहरी लाइन का किया निरीक्षण

Fri, 05 Feb 2021 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
Railway
रोजा में निरीक्षण के लिए पहुंचे जीएम आशुतोष गंगल सीढ़ियों से उतरते हुए। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। उत्तर रेलवे के जीएम आशुतोष गंगल ने बृहस्पतिवार को रोजा से सीतापुर तक दोहरी लाइन का निरीक्षण किया। सीतापुर से वापस आने पर वह जी-कंपनी पहुंचे और शाम 4:30 बजे वापस मुरादाबाद के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

जीएम आशुतोष गंगल की स्पेशल ट्रेन गुरुवार को निर्धारित समय से आधा घंटा पहले सुबह 8:30 बजे रोजा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर आकर रुकी। उन्होंने यहां नाश्ता किया और इसके बाद सुबह नौ बजे सीतापुर के लिए रवाना हो गए। उन्होंने रास्ते में मैगलगंज के पास पुल संख्या 24 का नारियल फोड़कर उद्घाटन किया और इसके बाद सीतापुर से लौटकर दोपहर 2 बजे रोजा आए। जहां उन्हें विभिन्न यूनियनों ने ज्ञापन दिया। भोजन करने के बाद जीएम ने रोजा में ही स्थित ट्रेनिंग सेंटर जी-कंपनी का निरीक्षण किया। इसके बाद शाम 4:00 बजे रेलवे स्टेशन पहुंचे। जहां उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए और 4:30 बजे स्पेशल ट्रेन से मुरादाबाद के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

इस मौके पर मंडल रेल प्रबंधक तरुण प्रकाश, सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा, नवीन कुमार, स्टेशन अधीक्षक जेपी सिंह, इंजीनियर अनिल कुमार, अरुण कुमार सक्सेना, एसके यादव, डॉ. संजय राय, सलाउद्दीन, अमित भागवत मिश्रा, राकेश कुमार, रमेश कुमार, अवधेश कुमार, चंदन कुमार, मनीष सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
रेलवे यूनियनों व व्यापारियों ने दिया ज्ञापन, मिला आश्वासन
शाहजहांपुर। जीएम आशुतोष गंगल के रोजा पहुंचने पर नरमू व उरमू के साथ ही व्यापारियों ने भी ज्ञापन सौंपे। नार्दन रेलवे मेंस यूनियन के सचिव अमित भागवत मिश्रा उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन के शाखा सचिव शाखाध्यक्ष राकेश कुमार, ऑल इंडिया एसटी-एससी एसोसिएशन के सचिव रमेश वर्मा, भाजपा नगराध्यक्ष अनिल कुमार, कांग्रेस नगराध्यक्ष संतोष कुमार ने विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन दिए। इसमें मुख्य रूप से पूर्व में रोजा स्टेशन पर रुकने वाली ट्रेनों का ठहराव, स्टेशन से गेट नंबर 318 अटसलिया रेलवे क्रॉसिंग तक जर्जर सड़क का निर्माण, रोजा फुट ओवर ब्रिज पर टिन शेड की व्यवस्था कराने, आरक्षण बुकिंग विंडो को माल गोदाम की ओर लाए जाने आदि की मांग की गई। वहीं व्यापार मंडल के अध्यक्ष हनुमान प्रसाद, वर्क ऑल व्यापारी साजिद ने भी ज्ञापन दिया। जिसमें कहा गया कि रेलवे साइडिंग पर माल लोड करते समय मालगाड़ी में 58 डिब्बे होते हैं। इसमें 13 डिब्बे प्लेटफार्म से अलग रहते हैं। प्लेटफार्म की लंबाई बढ़ाने की मांग की गई। बरसात में बैठने की व्यवस्था किए जाने, मजदूरों के लिए पानी की व्यवस्था करने की मांग हुई। व्यापारी कुंज बिहारी ने बताया कि साइडिंग पर माल लोड करते समय अंधेरा रहता है और व्यापारियों के बैठने के लिए व्यवस्था नहीं है।

-
यूनियन वालों की नारेबाजी सुनकर कोच में चले गए जीएम
जीएम आशुतोष गंगल ने नरमू और उरमू के पदाधिकारियों से ज्ञापन लेने के लिए शाम 4:00 बजे का समय दिया था। लेकिन जीएम की स्पेशल ट्रेन दोपहर 2:00 बजे रोजा पहुंचते ही यूनियनों के पदाधिकारी व सदस्य पलेटफार्म पर पहुंच गए। जीएम अपने कोच से बाहर निकले, तो यूनियन वालों ने नारेबाजी शुरू कर दी। जिस पर जीएम दोबारा अपने कोच में चले गए और करीब आधे घंटे के बाद यूनियन के पदाधिकारियों को ज्ञापन देने के लिए बुलाया। वहीं इस दौरान यूनियन के अन्य सदस्य कोच के बाहर ही खड़े होकर नारेबाजी करते रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed