फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Railway passengers are booking tickets through mobile phones instead of standing in queues.

Shahjahanpur News: लाइन में लगने के बजाय मोबाइल से टिकट बुक कर रहे रेल यात्री

Wed, 26 Nov 2025 01:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Railway passengers are booking tickets through mobile phones instead of standing in queues.
शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन। फाइल फोटो
शाहजहांपुर। ट्रेन का सफर करने वाले यात्री अब रेलवे टिकट के लिए लाइन में नहीं लग रहे हैं, बल्कि मोबाइल से टिकट बुक कर रहे हैं। यूटीएस मोबाइल एप के जरिये हर महीने लगभग 20 हजार यात्री टिकट बुक कर रहे हैं।
विज्ञापन

शाहजहांपुर से अप और डाउन लाइन की 47 जोड़ी एक्सप्रेस ट्रेनें गुजरती हैं। इसी तरह आठ जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का संचालन भी होता है। रोजाना ही 18 हजार लोगों का यहां जाना होता है। यात्रियों को टिकट उपलब्ध कराने के लिए दो काउंटर खोले गए हैं। चार टिकट वेंडिंग मशीन भी लगी हैं। ट्रेन से सफर करने वाले यात्री टिकट की लंबी लाइन में लगने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन

कतार से बचने के लिए वे मोबाइल एप से जनरल टिकट बुक कर रहे हैं। रेल अफसरों ने बताया कि प्रत्येक महीने 20 हजार से ज्यादा यात्री यूटीएस मोबाइल एप से टिकट को बुक करते हैं। प्रचार-प्रसार होने के चलते एप का उपयोग ज्यादा लोग करने लगे हैं। नियम के अनुसार, रेल लाइन से 22 मीटर की दूरी पर मोबाइल एप से टिकट बुक किया जा सकता है। उनके मोबाइल से ऑनलाइन ही रुपये कट जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
मोबाइल एप पर उपलब्ध है निशुल्क एप
एप गूगल प्ले स्टोर पर निशुल्क उपलब्ध है। एप डाउनलोड करने के बाद यात्रियों को एक बार रजिस्ट्रेशन करना होता है, इसमें मोबाइल नंबर, नाम और अन्य जानकारी भरनी होती है। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद यात्री एप में लॉगिन करके आसानी से टिकट बुक कर सकते हैं। यूटीएस एप की मदद से यात्री न केवल जनरल टिकट, बल्कि प्लेटफॉर्म टिकट और मासिक पास भी बुक कर सकते हैं। बुक किया टिकट मोबाइल स्क्रीन पर दिखाई देता है, जिसे प्रिंट कराने की आवश्यकता नहीं होती।

--
महीना टिकट
अप्रैल 19301
मई 20936
जून 21219
जुलाई 22412
अगस्त 23717
सितंबर 22308
अक्तूबर 24885
--
मोबाइल एप के इस्तेमाल के प्रति लोग जागरूक हो रहे हैं। इसके लिए प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है। इससे समय की बचत होती है और लाइन में लगने की जरूरत नहीं पड़ती।
-आदित्य गुप्ता, सीनियर डीसीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed