फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Railway news

आमदनी में नंबर वन, लेकिन रेलकर्मियों के लिए सुविधाएं नदारद

Thu, 04 Feb 2021 01:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 01:14 AM IST
विज्ञापन
Railway news
रोजा में कई वर्षों से बंद पड़ा मनोरंजन सदन - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। रोजा रेलवे स्टेशन मुरादाबाद मंडल का आमदनी में नंबर वन स्टेशन माना जाता है। रोजा साइडिंग से प्रतिमाह काफी माल लोड होता है, जिससे रेलवे को करोड़ों रुपये की कमाई होती है। बावजूद इसके स्टाफ की सुविधा के लिए कोई भी साधन उपलब्ध नहीं हैं।
विज्ञापन

अंग्रेजों के जमाने में रोजा रेलवे कॉलोनी में मनोरंजन सदन का निर्माण किया गया था। इसके संचालन के लिए रेल कर्मचारियों के वेतन से हर महीने दो रुपये काटे जाते थे। मनोरंजन सदन में हिंदी, इंग्लिश व उर्दू भाषा के समाचार पत्र, खेलकूद के साधन वॉलीबॉल, फुटबॉल, शतरंज, कैरम आदि उपलब्ध थे लेकिन धीरे-धीरे यह साधन समाप्त हो गए और मनोरंजन सदन बंद हो गया। वर्तमान में मनोरंजन सदन में केवल शादी-बरात होती हैं। इसी प्रकार रेल कर्मचारियों के बच्चों के लिए रोजा में चिल्ड्रन पार्क बनाया गया था। इसमें झूले लगाए गए थे लेकिन बट वेल्डिंग प्लांट बनने के कारण रेल लाइन को इस पार्क से बीच से डाला गया। इसकी वजह से चिलड्रन पार्क को तोड़ना पड़ा। अब रेल कर्मचारियों के बच्चों के लिए ऐसी कोई जगह नहीं बची जहां पर वे खेल सकें।
विज्ञापन

रेल कर्मचारियों का कहना है कि यदि चिल्ड्रन पार्क टूट गया है तो रोजा में अन्यत्र कहीं पर एक पार्क बनाया जाए। इस संबंध में नार्दन उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन के शाखाध्यक्ष राकेश कुमार ने कहा कि रेल कर्मचारियों के बच्चों के लिए चिल्ड्रन पार्क की व्यवस्था होनी चाहिए। इसके साथ ही रेलवे आवासों की स्थिति को भी सुधारने की जरूरत है। इन आवासों में रहने वाले रेल कर्मचारी दहशत में जीते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोजा रेलवे स्टेशन पर ढाई घंटे रुकेंगे रेलवे महाप्रबंधक
शाहजहांपुर। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक आशुतोष गंगल बृहस्पतिवार को दोपहर दो बजे रोजा रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे और ढाई घंटे रुकेंगे।
रोजा से सीतापुर तक लाइन दोहरीकरण का काम तेजी से चल रहा है। फरवरी में इस लाइन को चालू होना है। इसके चलते जीएम का कार्यक्रम तय हुआ है। रेल महाप्रबंधक के निरीक्षण कार्यक्रम में भी बदलाव हुआ है। पहले वह शाहजहांपुर आने वाले थे, लेकिन अब वह दिल्ली से चलकर मुरादाबाद, सीतापुर, जहानीखेड़ा पहुंचेंगे। निरीक्षण के बाद वापसी में दोपहर 2:00 बजे रोजा रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। जहां पर 2:45 बजे तक उनके भोजन का समय रहेगा। उसके बाद 3:00 बजे से 4:30 बजे तक लोको शेड का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद वह मुरादाबाद के लिए रवाना हो जाएंगे। रेल महाप्रबंधक के निरीक्षण कार्यक्रम के चलते रेल अधिकारी व कर्मचारी सभी सतर्क हैं। रोजा के साथ ही शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर भी बुधवार को सफाई, रंगाई पुताई आदि का कार्य चलता रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed