फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   railly of duputy cm keshav prasad maurya

दस मार्च के बाद समाजवादी पार्टी का नाम बदलकर समाप्तवादी पार्टी कर दिया जाएगा : केशव

Fri, 11 Feb 2022 01:30 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
railly of duputy cm keshav prasad maurya
शाहजहांपुर में बृहस्पतिवार को कांट के गांव मरेना के शिव मंदिर मैदान पर सभा को संबोधित करते उपमुख? - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर/ जैतीपुर। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या बृहस्पतिवार को विपक्षियों पर जमकर बरसे। उन्होंने तंज कसा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी कहते थे कि हम एक ऐसी मशीन लाएंगे, जिसमें एक तरफ से आलू डालो तो दूसरी तरफ से सोना निकलेगा। दूसरी तरफ यूपी में एक तरफ से इत्र भरो तो दूसरी तरफ से 200 करोड़ रुपये निकला। सपा और कांग्रेस के ऐसे भ्रष्टाचारियों को सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि दस मार्च को वोटों की गिनती होगी, उसके बाद सपा का नाम बदलकर समाप्तवादी पार्टी कर दिया जाएगा। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ददरौल के गांव मरेना में भाजपा प्रत्याशी मानवेंद्र सिंह और कटरा विधानसभा के गांव खेड़ा बझेड़ा के बाजार में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

केशव प्रसाद मौर्या ने भ्रष्टाचार के मुद्दे पर कांग्रेस और सपा को खूब घेरा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ को ही विधानसभा समझकर मतदान कराने का आह्वान किया। कहा कि विकास के लिए लक्ष्मी जी चाहिए तो कमल के फूल को खिलाना होगा। उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर कटाक्ष किया कि वह 400 सीटें जीतने का दावा करते थे। इतनी सीटें जीतने के लिए जनपद की दो सीटें जीतना चाहिए। लेकिन, जिले में तो सपा गठबंधन का खाता ही नहीं खुल रहा। जनता ने उनकी बोलती बंद कर दिया। केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि कमल के बटन का फूल दबाएंगे तो गरीब आदमी को पक्का मकान, शौचालय, बिजली और रसोई गेस का कनेक्शन मिलेगा। ददरौल विधानसभा में लोध वोटरों की अधिक संख्या को देखते हुए केशव प्रसाद मौर्या ने पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का जिक्र करते हुए मतदाताओं को साधने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि बाबू कल्याण सिंह के नक्शेकदम पर चलकर भाजपा ने गुंडाराज को खत्म किया। सरकार ने उन्हें पदम विभूषण सम्मान देने के साथ यूपी के गांवों का विकास कराने के लिए बाबू सिंह कल्याण ग्राम उन्नयन योजना शुरू करने का फैसला लिया। विकास का अभी यह ट्रेलर था। दोबारा सरकार बनने पर पूरी फिल्म दिखाएंगे। उन्होंने कल्याण सिंह के निधन पर अखिलेश यादव के श्रद्धांजलि देने नहीं आने पर कहा कि मुस्लिम वोट बैंक के दूर हो जाने के डर से सपा का कोई नेता कल्याण सिंह की अंतिम यात्रा में नहीं पहुंचा। इसकी सजा इन्हें मिलना चाहिए। बोले-सपा-रालोद गठबंधन सत्ता के आसपास भी नहीं है। अखिलेश यादव अपनी सीट भी नहीं बचा पाएंगे।
विज्ञापन

केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि अखिलेश यादव कहते हैं कि नई सपा है। इनकी पार्टी में गुंडे, अपराधी प्रत्याशी हैं तो सपा नई कैसे हो सकती है। ये वहीं लोग हैं जो दंगे और जमीनों पर कब्जा करते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा शासन में जब माफियाओं की जमीन पर बुलडोजर चलता है तो दर्द अखिलेश यादव और मायवती को होता है। मौर्या ने गंगा एक्सप्रेस वे, पुल, सड़क आदि का जिक्र कर जनता से चुनाव में सिक्सर लगाकर जनपद की सभी सीटों को जिताने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ददरौल विधानसभा क्षेत्र में हुई जनसभा से पहले भाजपा प्रत्याशी विधायक मानवेंद्र सिंह ने भाजपा पदाधिकारियों व समर्थकों के साथ उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया। जनसभा में भाजपा महामंत्री अंशुल सिंह चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला प्रभारी ब्रजबहादुर भारद्वाज, महानगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, विधानसभा प्रभारी रविन्द्र सिंह राठौर, पैक्सफेड उपाध्यक्ष आलोक सिंह बॉबी, कौशल मिश्रा, आकाश वर्मा, ब्लॉक प्रमुख मुनीश्वर दयाल वर्मा, श्रीदत्त शुक्ला, महेश पाल सिंह, विनीत मिश्रा, शिवओम वर्मा, दिवाकर पंकज सिंह, राजकमल वाजपेयी, विनय मिश्रा, मंडल अध्यक्ष विमल वाजपेयी, शैलेंद्र सिंह, विजय चौहान, हरजीत सिंह चौहान आदि मौजूद रहे। वहीं कटरा विधानसभा में हुई सभा में भाजपा प्रत्याशी वीर विक्रम सिंह प्रिंस आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed