फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rail traffic remained disrupted on Shahjahanpur-Pilibhith rail section, three pairs of trains did not run

Shahjahanpur News: शाहजहांपुर-पीलीभीत रेलखंड पर बाधित रहा रेल यातायात, तीन जोड़ी ट्रेनें नहीं चलीं

Thu, 11 Jul 2024 06:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
Rail traffic remained disrupted on Shahjahanpur-Pilibhith rail section, three pairs of trains did not run
ट्रेन निरस्तीकरण के कारण शाहजहांपुर स्टेशन पर पसरा सन्नाटा। संवाद
शाहजहांपुर। बीसलपुर-निगोही के बीच कठिना पुल पर खतरे के निशान से ऊपर बाढ़ का पानी चल रहा है। इसकी वजह से शाहजहांपुर-पीलीभीत रेलखंड पर रेल यातायात प्रभावित है। बुधवार को भी इस रेलखंड की ट्रेनों का संचालन नहीं हुआ। इस वजह से यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। तीन जोड़ी ट्रेनें नहीं चलीं।
विज्ञापन

मंगलवार को शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन से पीलीभीत के लिए सुबह 6:40 बजे ट्रेन संख्या 05396 रवाना हुई थी, लेकिन निगोही के आगे नहीं पहुंच सकी। वहीं पीलीभीत से चलने वाली 05381 ट्रेन भी बीसलपुर तक ही पहुंची। निगोही से बीसलपुर के बीच कठिना पुल पर खतरे से निशान से ऊपर बाढ़ का पानी पहुंच गया।
विज्ञापन

इसको ध्यान में रखकर इज्जतनगर रेल मंडल के अधिकारियों ने ट्रेनों का संचालन बंद करवा दिया। बुधवार को भी पानी कम न होने पर ट्रेनों का संचालन निरस्त रखा गया। शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन से पीलीभीत के लिए चलने वाली शाहजहांपुर-पीलीभीत पैसेंजर स्पेशल ट्रेन नंबर 05396, 05418, तथा 0582 निरस्त रहीं। पीलीभीत से चलकर यहां भी कोई ट्रेन नहीं आ सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इज्जतनगर रेल मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह ने बताया कि स्थिति सामान्य होने पर ही ट्रेनों का संचालन सुचारू हो सकेगा। रेलयात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर ही ट्रेनों का संचालन निरस्त किया गया है।

------
निगोही और बीसलपुर जाने के लिए बस और ऑटो बने सहारा
शाहजहांपुर से निगोही और बीसलपुर के लिए रोजाना सैकड़ों लोगों का आना-जाना रहता है। इनमें नौकरीपेशा, मजदूर भी शामिल हैं। ये सुबह पीलीभीत से चलने वाली ट्रेन से शाहजहांपुर आते और शाम को यहां से पीलीभीत की ओर जाने वाली ट्रेन पर सवार होकर लौट जाते हैं। मंगलवार को ट्रेनों का संचालन निरस्त होने के बाद उनके सामने दूसरे साधन उपयोग करने के अलावा और कोई विकल्प नहीं बचा। बुधवार को भी उन्होंने बस और ऑटो से ही आवागमन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed