फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rail Pay Commission Personnel protests

वेतन आयोग का रेल कर्मियों ने किया विरोध

Sun, 10 Jul 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sun, 10 Jul 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
सातवें वेतन आयोग को लेकर रेलकर्मियों ने भले ही अपनी हड़ताल टाल दी हो, लेकिन उनका गुस्सा अभी भी बरकरार है। उत्तर रेलवे कर्मचारी यूनियन और उरकू की मंडलीय कार्यकारी समिति की रविवार को हुई बैठक में वक्ताओं ने वेतन आयोग की सिफारिशों का कड़ा विरोध किया। 
विज्ञापन

इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष अश्विनी कुमार ने कहा कि सरकार ने चार माह में वेतन आयोग की सिफारिशों की समीक्षा के वायदे का पालन नहीं किया तो वार्ताओं से भरोसा उठ जाएगा। अध्यक्षता करते हुए अर्जुन लाल ने हड़ताल को तैयार रहने परा जोर दिया। इससे पूर्व, अर्जुन लाल को सेवानिवृत्त होने परा उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। बैठक में वीरपाल सिंह, रामप्रताप, मुकेश राठौर, लवकुश केसरवानी, पवन कुमार, आसिफ, सत्येंद्र कुमार आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन


सपा नेत्री से शौचालय 
बनवाने की मांग
शाहजहांपुर। शौचालय के लिए घरों में टैंक खुदवाने के बाद अब निर्माण के लिए बजट की धनराशि नहीं मिल रही। इस कारण तमाम घरों के अंदर-बाहर गड्ढे खुदे पड़े हैं। शहर के मोहल्ला हुसैनपुरा में मिशन फील्ड इलाके की महिलाओं ने उसी क्षेत्र में रह रहीं सपा की जिला महासचिव निधि शर्मा को अपने घरों पर ले जाकर इसी समस्या से रूबरू कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा नेत्री को महिलाओं ने उलाहना दिया कि वह सरकार की उपलब्धियां गिना रही हैं, लेकिन क्षेत्र की उपलब्धि उनके सामने है। नुशरत जहां, अशरफ, इकबाल हुसैन, रामबेटी,  जाननकी, महमूना, नाजिमा आदि ने बताया कुछ सफाई कर्मी मैला उनके घरों के सामने डाल जाते हैं। सपा नेत्री निधि शर्मा ने पार्टी जिलाध्यक्ष और पालिकाध्यक्ष तनवीर खां को फोन पर क्षेत्र के लोगों की समस्या बताई। उन्हाेंने शौचालय बनवाने की मांग पर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। 

हज यात्रियों का टीकाकरण, ट्रेनिंग 19 से
शाहजहांपुर। इस वर्ष हज यात्रा पर जाने वालों के लिए नूरी मरकज में 19 व 20 जुलाई को विशेष ट्रेनिंग कैंप आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर हज यात्रियों का टीकाकरण भी किया जाएगा। 

नूरी मरकज से जुड़े खादिम उल हुज्जाज कमेटी के कार्यवाहक उपाध्यक्ष हाजी मसूद अख्तर खां ने बताया कि शिविरों में सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. लक्ष्मण सिंह की देखरेख में टीके लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed