{"_id":"613121fa8ebc3e7a260487b5","slug":"rail-derail-shahjahanpur-news-bly458337961","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर : बीएसएफ स्पेशल ट्रेन के चक्के पटरी से उतरे, टल गया हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर : बीएसएफ स्पेशल ट्रेन के चक्के पटरी से उतरे, टल गया हादसा
Fri, 03 Sep 2021 12:41 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 12:41 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन के यार्ड में डिरेल हुए बीएसएफ स्पेशल ट्रेन के बीएफआर वैगन को पटरी पर लान?
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू से पश्चिम बंगाल जा रही बीएसएफ (सीमा सुरक्षा बल) स्पेशल ट्रेन के कैरिज कोच के चक्के पटरी से उतर गए। गनीमत रही ट्रेन के बीच में लगे पहिए पटरी से उतरे, लेकिन ट्रेन पलटी नहीं, वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रेन के डिलरमेंट होने का मामला डीआरएम कार्यालय तक पहुंच गया है। हालांकि कोई भी स्थानीय रेल अधिकारी इसको लेकर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की रात 7:20 बजे बीएसएफ स्पेशल ट्रेन को यार्ड में लिया जा रहा था। इसी बीच ट्रेन के इंजन से लगे कोच में 12 नंबर पर बीएफआर वैगन के दो चक्के पटरी से उतर गए। ट्रेन काफी दूर तक रगड़ती हुई चली गई। इससे रेलवे स्टेशन का पांच नंबर प्लेटफार्म थोड़ा क्षतिग्रस्त हो गया। लोको पायलट ने कंट्रोल को सूचना दी। बीएसएफ स्पेशल ट्रेन के डिरेल होने की सूचना से रेल अधिकारी हरकत में आ गए।
विज्ञापन
करीब पौने आठ बजे रोजा से एआरटी (एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन) शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। इसके बाद ट्रेन के चक्कों को पटरी पर लाने का कार्य शुरू किया गया। रात 9:20 बजे बीएफआर वैगन को ट्रेन से अलग किया गया। फिर चक्के चढ़ाने का काम हुआ, जोकि देर रात तक चलता रहा। चक्के पटरी से उतरने का मामला डीआरएम कार्यालय तक पहुंच गया है। डीआरएम अजय नंदन ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
स्टेशन अधीक्षक एके गौतम ने बताया कि डाउन लाइन पर ट्रेनों को पास करने के लिए बीएसएफ स्पेशल ट्रेन को पांच नंबर लाइन पर लिया गया था। ट्रेन के रुकते समय अचानक बीएसएफ ट्रेन के बीएफआर वैगन के चक्के पटरी से उतर गए। इससे रेल यातायात पर कोई असर नहीं पड़ा है। ट्रेन में कई बीएसएफ के जवान सवार थे।