फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   raid

कटरा में मेडिकल स्टोर पर औषधि निरीक्षकों का छापा

Thu, 15 Jul 2021 12:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
raid
मीरानपुर कटरा। प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री की शिकायत पर औषधि विभाग के निरीक्षकों की टीम ने बुधवार को दोपहर नगर के मुख्य बाजार में एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। हालांकि, जांच पड़ताल करने पर वहां कोई प्रतिबंधित दवा नहीं मिली, लेकिन तमाम मेडिकल स्टोर बंद हो गए।
विज्ञापन

किसी व्यक्ति ने नगर में मेन बाजार स्थित एक मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री होने की शिकायत औषधि प्रशासन विभाग के उच्चाधिकारियों से की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए औषधि उपायुक्त ने औषधि अनुज्ञापन अधिकारी (डीएलए) संजय कुमार के नेतृत्व में अधिकारियों की तीन सदस्यीय टीम गठित कर उसे बताए गए प्रतिष्ठान पर औचक निरीक्षण करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

टीम में शामिल बरेली के औषधि निरीक्षक विवेक कुमार और स्थानीय औषधि निरीक्षक देशबंधु विमल ने डीएलए संजय कुमार के साथ दोपहर मेन बाजार स्थित एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर जांच पड़ताल की। टीम के पहुंचते ही नगर के कई मेडिकल स्टोर संचालक कुछ ही देर में स्टोर बंद कर चले गए। टीम ने काफी देर रुककर गहन जांच पड़ताल की और दवाओं के स्टॉक का बिक्री रजिस्टर से मिलान किया। औषधि निरीक्षक देशबंधु विमल के मुताबिक जांच के दौरान मेडिकल स्टोर पर किसी प्रतिबंधित दवा का स्टॉक नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मेडिकल स्टोर पर केवल जीवनरक्षक एलोपैथी की दवाएं मिलीं और उनके कागजात भी सही पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed