फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Raid on information about sale of drugs, young man ran away

Shahjahanpur News: मादक पदार्थ की बिक्री की सूचना पर मारा छापा, हाथ छुड़ाकर भागा युवक

Sun, 02 Jul 2023 01:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 01:13 AM IST
विज्ञापन
Raid on information about sale of drugs, young man ran away
शाहजहांपुर में अजीजगंज डैम के पास कार की तलाशी लेती पुलिस
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अजीजगंज में डैम की ओर जाने वाली सड़क पर स्थित किराने की दुकान से मादक पदार्थ की बिक्री की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक युवक हाथ छुड़ाकर भाग गया। इस प्रकरण में अधिकारी भी कुछ बताने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन




शनिवार को इको कार से आई पुलिस टीम अजीजगंज में किराने की दुकान के सामने रुकी। दुकान बबलू की बताई जा रही है। सिपाही ने दुकान पर बैठे युवक को हिरासत में ले लिया। एक अन्य युवक को सिपाही ने पकड़ लिया। इसी दौरान वह दूसरे युवक को मोबाइल देने के बहाने सिपाही का हाथ छुड़ाकर भाग गया। तीन सिपाहियाें ने उसका पीछा किया, पर वह गलियों में गुम हो गया। इस बीच चौक कोतवाली के दरोगा भी मौके पर पहुंचे। वहां खड़ी कार की तलाशी में पॉलिथीन व डिब्बे से बरामद वस्तु को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने अफीम बरामद की है। एसपी सिटी सुधीर जायसवाल ने बताया कि तस्कर पकड़े जाने की जानकारी नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed