{"_id":"57dffc5e4f1c1b190aa834a4","slug":"rahul-s-sample-taken","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएनए जांच के लिए राहुल का सैंपल लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएनए जांच के लिए राहुल का सैंपल लिया
ब्यूरो/शाहजहांपुर
Updated Mon, 19 Sep 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
DNA TEST
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोनिका की हत्या के मामले में उसके पेट में मिले गर्भ का पता लगाने के लिए सोमवार को पुलिस ने हत्यारोपी राहुल के ब्लड का सैंपल निकलवाया। मोनिका के बिसरा और राहुल के ब्लड का सैंपल जांच के लिए लखनऊ विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। इससे स्पष्ट हो सकेगा कि मोनिका के गर्भ में पल रहा बच्चा राहुल का था या नहीं।
पुलिस लाइंस निवासी फ्लोअर हरनाम सिंह यादव की 14 वर्षीय बेटी मोनिका यादव बीती छह सितंबर की रात लापता हो गई थी। मोनिका के पिता ने थाना सदर बाजार में अज्ञात के खिलाफ बेटी को अगवा करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले की जांच कर रहे कैंट चौकी प्रभारी आसिफ अली ने मोनिका के मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई तो पता लगा कि कॉलोनी में रहने वाले राहुल से मोनिका की 60 बार बात हुई थी और आखिरी कॉल भी उसी की मिली थी। आसिफ अली ने राहुल को पूछताछ के लिए बुलाया था। इसी बीच 14 सितंबर की शाम मोनिका का शव पुलिस लाइंस के पीछे बने नाले में सड़ी गली अवस्था में मिला था। मोनिका के परिवार वालों ने पुलिस लाइंस में ही रहने वाले राहुल पर मोनिका की हत्या का आरोप लगाया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मोनिका की मौत की वजह तो स्पष्ट नहीं हो सकी थी, लेकिन उसके पेट में तीन माह से अधिक का गर्भ निकला था। पोस्टमार्टम के बाद मोनिका के परिवार वालों ने राहुल की गिरफ्तारी के लिए काफी हंगामा किया था और शव रखकर जाम भी लगाया था। राहुल की गिरफ्तारी के बाद मोनिका के शव का अंतिम संस्कार किया गया था। मोनिका की कॉल डिटेल में कई लड़कों के नाम सामने आए थे। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने फैसला लिया कि मोनिका के पेट में मिले गर्भ का पता लगाने के लिए डीएनए टेस्ट कराया जाएगा।
सोमवार को मामले की विवेचना कर रहे एसओ कटरा नरेंद्र यादव जेल से राहुल को निकालकर जिला अस्पताल पहुंचे। ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. शबाहत हुसैन ने राहुल का ब्लड सैंपल लिया। एसओ कटरा नरेंद्र यादव ने बताया कि राहुल का ब्लड सैंपल और मोनिका के बिसरा का सैंपल डीएनए जांच के लिए लखनऊ विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।