फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Rahul Gandhi will come to visit 15 message

15 को निकलेगी राहुल गांधी संदेश यात्रा

Wed, 12 Oct 2016 11:41 PM IST
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर, अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 12 Oct 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
 कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की खाट सभाओं का दौर पूरा होने के बाद पार्टी हाईकमान ने जनता के बीच जाकर पार्टी का जनाधार बढ़ाने के लिए 15 से 27 अक्तूबर तक प्रदेश के सभी जनपदों में राहुल संदेश यात्राएं निकालने का निर्णय किया है। इस बारे में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन प्रभारी एवं विधायक फजले मसूद से सर्कुलर मिलने के बाद बुधवार को जिला और शहर कांग्रेस कमेटी ने संयुक्त बैठक कर शहर में संदेश यात्रा का रूट तय किया। 
विज्ञापन

अगले साल चुनाव के मद्देनजर अन्य पार्टियों की तरह कांग्रेस भी जनाधार बढ़ाने की जोर-आजमाइश में जुट गई है। इसी उद्देश्य के तहत पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने जिला स्तर पर राहुल संदेश यात्राओं का खाका तैयार किया है। संगठन प्रभारी ने सभी मंडल, जिला और शहर अध्यक्षों को भेजे पत्र में कहा है कि यात्रा मेें सभी प्रमुख पदाधिकारियों सहित संबंधित जिले के प्रभारी अनिवार्य रूप से साथ रहेंगे। 
विज्ञापन

पत्र मिलने के बाद कांग्रेस के शहर अध्यक्ष तसनीम अली खां ने दोनों कमेटियों और फ्रंटल संगठनों के प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए नेतृत्व से प्राप्त दिशा निर्देशों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि राहुल संदेश यात्रा 13 अक्तूबर से आरंभ होनी थी, लेकिन मोहर्रम आदि को देखते हुए कार्यक्रम दो दिन आगे बढ़ा दिया गया है। उन्होंने कहा कि 15 अक्तूबर को जिला मुख्यालय पर संदेश यात्रा निकलने के बाद सभी न्याय पंचायतों में सभाएं और ब्लॉक स्तर पर जन सभाएं की जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर अध्यक्ष ने शहर में संदेश यात्रा के स्वरूप और उसके मार्ग पर सुझाव आमंत्रित किए। मंथन के बाद तय हुआ कि संदेश यात्रा शनिवार को दोपहर दो बजे टाउनहाल के कांग्रेस कार्यालय से आरंभ होकर शहीद अशफाकउल्ला खां की मजार पर जाएगी। वहां चादरपोशी के बाद यात्रा घंटाघर, मंडी, चौक, चारखंभा होते हुए किला में समाप्त होगी। बैठक में कृष्ण विनोद मिश्र, युकां के लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष रोहित सिंह, शहर अध्यक्ष फुरकान अहमद कुरैशी, अनूप वर्मा, कमलेश अवस्थी, एनएसयूआई अध्यक्ष मो. कैफ, रामसेवक शंखधार, मो. इरफान खां, जगदीश कुशवाहा, फहीमुल कदर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed