फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Raging on the farm licensed fertilizer dealers eligible bachelor

उर्वरक लाइसेंस को कृषि स्नातक पात्रता पर भड़के व्यापारी

Mon, 15 Feb 2016 08:32 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Mon, 15 Feb 2016 08:32 PM IST
विज्ञापन
Raging on the farm licensed fertilizer dealers eligible bachelor

रासायनिक उर्वरक, बीज एवं पेस्टीसाइड बिक्री लाइसेंस के लिए कृषि स्नातक पात्रता अनिवार्य किए जाने का उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट ने कड़ा विरोध किया है। सरकार के इस फैसले को अव्यवहारिक बताते हुए संगठन से जुड़े व्यापारी प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशानुसार सोमवार को कलक्ट्रेट में खूब गरजे। साथ ही प्रधानमंत्री के नाम दिए ज्ञापन में लाइसेंस से पात्रता संबंधी अनिवार्यता तत्काल वापस लिए जाने की मांग की। सिटी मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह को ज्ञापन देकर वार्ता करते हुए संगठन के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह दुआ ने कहा कि बिक्री लाइसेंस पर शैक्षिक योग्यता की बाध्यता से बेरोजगारी को बढ़ावा मिलेेगा। प्रदर्शन में नाजिम खां, सुनील गुप्ता, धर्मपाल रैना, वेदप्रकाश रावत, महेंद्र गुप्ता, नीरज गुप्ता, राधारमण अग्रवाल, शाहनूर खां, ललित खुराना, निरंकार सिंह, दीपक गुप्ता, लक्ष्मण प्रसाद आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed