फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Radhashtami celebrated with devotion

Shahjahanpur News: श्रद्धा से मनाई गई राधाष्टमी

Sun, 24 Sep 2023 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 01:57 AM IST
विज्ञापन
Radhashtami celebrated with devotion
द्वारिकाधीश मठिया आश्रम में राधा अष्टमी महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया।जागरुक पाठक
करुणा मई कृपा कीजिए श्री राधे...पर भावमग्न होकर झूमे श्रद्धालु
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजंसी
शाहजहांपुर। राधाष्टमी हर्षोल्लास से मनाई गई। इस दौरान भजन-कीर्तन हुआ, कई जगह भंडारा भी हुआ। जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विसरात रोड स्थित श्री द्वारिकाधीश मठिया आश्रम में बाल कलाकारों ने राधा रानी और श्रीकृष्ण के स्वरूप में सजकर मनमोहक झांकियां प्रस्तुत कीं। इससे पहले द्वारिकाधीश सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत रामशरण दास ने पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर पिंकी, शीतल, दीक्षा, शिवानी, परमात्मा दास, शिवदास, विकास यादव, विकास अग्रवाल, अशोक गोयल, सचिन कुशवाहा, फूलचंद मौर्य आदि मौजूद रहे।
कृष्णा नगर स्थित श्रीकृष्ण मंदिर में राधाष्टमी पर भजन-कीर्तन हुआ। श्री राधाकृष्ण रसिक मंडल के सदस्याें ने राधा रानी के भजन सुनाए। इसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा। इस मौके पर प्रमुख रूप से हरीश बजाज, डॉ. हरीश सचदेवा, दीप गुप्ता, अनिल कक्कर, मनीष गोगिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

रामनगर कॉलोनी स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में भजन संध्या का आयोजन हुआ। गायकों ने राधा रानी से जुड़े सुंदर भजन प्रस्तुत किए। श्री राधे श्री राधे..., राधे तेरे नाम की अमृत धारा..., राधा नाम लिए जा..., करुणा मई कृपा कीजिए श्री राधे...भजनों पर देर रात तक श्रद्धालु झूमते रहे। मोहन ग्रोवर ने बताया कि राधा नाम लेखन करने वाले श्रद्धालुओं को सम्मानित भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, तिलहर में पोटरगंज स्थित श्री माता मंदिर पर मंदिर कमेटी की ओर से राधाष्टमी मनाई गई। इसके बाद भंडारा हुआ। रामौतार गुप्ता , हरिश्चंद्र गुप्ता व अरविंद गुप्ता मौजूद रहे। मोहल्ला मौजमपुर स्थित मंदिर पर अंकुर गुप्ता, मोहित गुप्ता ने भजन संध्या कराई। मोहल्ला दातागंज स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर, पंजाबी कॉलोनी स्थित श्री गीता मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों पर भी राधाष्टमी मनाई गई।

-
फोटो -46
गणेश महोत्सव : झांकियां बनीं आकर्षण का केंद्र

शाहजहांपुर। गणेश महोत्सव के तहत शर्माजी के डेरे पर विराजमान मठिया के महाराजा का शनिवार को भी विधि-विधान से पूजन अर्चन हुआ। नवचेतना कला परिषद के कलाकारों ने राधाष्टमी पर राधा रानी और भगवान श्रीकृष्ण की सुंदर झांकियां प्रस्तुत कीं। यजमान डॉ. रवि मोहन व डॉ. संगीता मोहन ने आरती उतारी। इस मौके पर मनोज शर्मा, अरुण रस्तोगी, अंकुर कटियार, शानू शर्मा, सचिन शर्मा, नितिन रघुवंशी, हर्ष सिंह कुशवाहा, रोशन कनौजिया, आशीष त्रिपाठी, नरेंद्र सेठ, विशाल कटियार, अर्पित कपूर, निशत मिश्रा, सुचित सेठ आदि मौजूद रहे। संवाद

द्वारिकाधीश मठिया आश्रम में राधा अष्टमी महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया।जागरुक पाठक

द्वारिकाधीश मठिया आश्रम में राधा अष्टमी महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया।जागरुक पाठक

द्वारिकाधीश मठिया आश्रम में राधा अष्टमी महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया।जागरुक पाठक

द्वारिकाधीश मठिया आश्रम में राधा अष्टमी महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया।जागरुक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed