{"_id":"577a2c49a071eba195c44b2726fbbb9f","slug":"pwd-land-vertical-wall-girwai-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीडब्लूडी की भूमि पर खड़ी दीवार गिरवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीडब्लूडी की भूमि पर खड़ी दीवार गिरवाई
खुटार (शाहजहांपुर)
Updated Sun, 10 May 2015 12:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के मेन रोड पर पीडब्लूडी की भूमि पर दो दिन पूर्व कब्जा कर उठाई गई दीवार को एक्सईएन और जेई ने शनिवार को गिरवा दिया।
दो दिन पूर्व कुछ लोगों ने थाने के पास पीडब्लूडी के गेस्ट हाउस के पास पड़ी जमीन पर दीवार खड़ी कर कब्जा कर लिया था। लोगों ने पीडब्लूडी की भूमि पर कब्जा किए जाने की शिकायत जिले के अधिकारियों के लेकर मुख्यमंत्री तक से की थी। निर्माण के समय भी पुलिस को सूचना दी गई, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
शनिवार को पीडब्लूडी के एक्सईएन आरके सिंह और जेई निर्मल सिंह मौके पर पहुंचे और श्रमिकों को लगाकर दीवार गिरवा दी। उधर खीरी के थाना मैलानी के गांव भरिगवां निवासी डालचंद्र ने बताया कि जमीन उसकी है। पीडब्लूडी को जमीन पर खड़ी दीवार गिराने का कोई अधिकार नहीं है। वह मामले में कार्रवाई करेगा। एक्सईएन ने बताया कि दीवार सरकारी भूमि पर बनाकर कब्जा किया गया था। इस कारण अवैध निर्माण ढहा दिया गया है। कब्जा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी कराई जाएगी।