फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   PWD contractor expressed threat to life of MLA and his sons

शाहजहाँपुर: पीडब्ल्यूडी ठेकेदार ने विधायक और उनके पुत्रों से जताया जान को खतरा

Sun, 19 Feb 2023 12:56 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 19 Feb 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
PWD contractor expressed threat to life of MLA and his sons
शाहजहांपुर। सदर बाजार थाना क्षेत्र के मोहल्ला ताजूखेल निवासी पीडब्ल्यूडी ठेकेदार मोहित अवस्थी और ददरौल विधायक मानवेंद्र सिंह के पुत्र विमल के बीच हुए विवाद में पुलिस ने चुप्पी साध ली है। मोहित ने विमल पर टेंडर के विवाद को लेकर मारपीट और अपहरण करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। मोहित ने अब विधायक और उनके पुत्रों से जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा मांगी है।
विज्ञापन

अधिवक्ता और पीडब्ल्यूडी ठेकेदार मोहित अवस्थी ने सदर थाने में तहरीर देकर बताया था कि चार फरवरी को ददरौल विधानसभा की अजीजपुर इटौरा संपर्क मार्ग और कुर्रिया कला-रामखेड़ा के निर्माण के लिए टेंडर डालने से विधायक मानवेंद्र, उनके पुत्र अरविंद और विमल रंजिश मानने लगे थे। चार फरवरी को शाम साढ़े सात बजे मुख्य डाकघर स्थित साइबर कैफे पर विमल ने उनके साथ मारपीट करते हुए कार में डालकर अपहरण कर लिया।
विज्ञापन




मोहित ने थाने में तहरीर भी दी लेकिन सत्ता पक्ष के विधायक के पुत्र से जुड़ा मामला होने के कारण पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। स्थानीय स्तर पर सुनवाई न होने पर मोहित ने एडीजी से मुलाकात कर प्रार्थना पत्र दिया। उन्होंने बताया कि छह फरवरी को एसपी से मिलकर पूरी जानकारी दी थी। 10 फरवरी को फिर से एसपी से मिले, लेकिन अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराने व सुरक्षा दिलाने की मांग की है। विधायक ने इसे विरोधियों की शह पर छवि खराब करने के लिए रची जा रही साजिश बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन




- ठेकेदार की तहरीर पर संज्ञान लिया गया। मामले की विवेचना सीओ सिटी अखंड प्रताप सिंह को सौंपी गई है। नियम के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। - एस.आनंद, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed