फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Puwayan Tehsil Bar Association took oath

पुवायां तहसील बार एसोसिएशन का हुआ शपथ ग्रहण

Tue, 11 Jan 2022 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Puwayan Tehsil Bar Association took oath
शपथ ग्रहण करते तहसीलदार बार एसोसिएशन के अध्यक्ष ओपी मिश्रा - फोटो : POWAYAN
पुवायां। तहसील बार एसोसिएशन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को सोमवार को तहसील सभागार में पद और गोपनियता की शपथ दिलाई गई। वकीलों ने नए पदाधिकारियों को माला पहनाकर उनका स्वागत किया।
विज्ञापन

बार काउंसिल के सदस्य अजय शुक्ला और एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष ओपी गुप्ता ने अध्यक्ष ओपी मिश्रा को शपथ दिलाई। इसके बाद अध्यक्ष ओपी मिश्रा ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई। इससे पूर्व तहसील बार संघ की ओर से अजय शुक्ला और ओपी गुप्ता का माला पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

ओपी मिश्रा ने कहा कि वह वकीलों के हितों के लिए काम करने को हर समय तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि सभी वकील लोगों को न्याय दिलाने के लिए मनोयोग से कार्य करें। लोगों को जल्द और सही न्याय दिलाना भी मकसद होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान एसडीएम सुशांत श्रीवास्तव, तहसीलदार ज्ञानेंद्र नाथ, तहसीलदार न्यायिक डॉ. धर्मेंद्र पांडेय, नगर पालिका अध्यक्ष संजय गुप्ता, खुटार के पूर्व ब्लॉक प्रमुख मनोज त्रिवेदी, विनय मिश्रा, बलवीर सिंह, सिविल बार के अध्यक्ष जयप्रकाश पांडेय, महामंत्री सुशील त्रिपाठी, सियाराम शुक्ला, विजय वर्मा सहित तमाम लोग मौजूद रहे। संचालन अरुण सक्सेना ने किया।

शपथ ग्रहण करते तहसीलदार बार एसोसिएशन के पदाधिकारी

शपथ ग्रहण करते तहसीलदार बार एसोसिएशन के पदाधिकारी- फोटो : POWAYAN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed